फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Mahashivratri will be celebrated with great pomp in 500 Shivalayas and temples across the district.

Sirsa News: जिलेभर के 500 शिवालयों व मंदिरों में धूमधाम से मनाई जाएगी महाशिवरात्रि

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 25 Feb 2025 11:40 PM IST
विज्ञापन
Mahashivratri will be celebrated with great pomp in 500 Shivalayas and temples across the district.
शाम के समय लाइटों से जगमग हुआ ​शिव मंदिर।
सिरसा। जिलेभर में बुधवार को महाशिवरात्रि का पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। इस दौरान जिले के 500 मंदिरों में महाशिवरात्रि पर्व की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मंगलवार को शहर के सभी मंदिरों में साफ-सफाई का कार्य किया गया। वहीं मंदिरों को लड़ियों व रंग-बिरंगी फूलों की लड़ियों से सजाया गया।
विज्ञापन


मंदिरों में रंग-रोगन व सफाई का काम भी पूरा हो चुका है। शिवरात्रि पर भगवान शिव के जलाभिषेक के लिए गंगाजल की जरूरत होती है। इसलिए भगवान शिव के जलाभिषेक के लिए डाकघरों में भी गंगाजल पहुंच गया है। श्रद्धालु कभी भी डाकघर में जाकर 30 रुपये प्रति बोतल गंगाजल ले सकते हैं। महाशिवरात्रि पर कांवड़िये भी कांवड़ शिविरों में मंगलवार रात को आ चुके हैं। बुधवार को शिवरात्रि के पर्व पर भगवान भोले को कांवड़ चढ़ाई जाएंगी।
विज्ञापन


कच्चे दूध व बेलपत्र से होगा जलाभिषेक

शहर के शिवालयों में सुबह पांच बजे ही श्रद्धालु पूजा अर्चना करने के लिए पहुंचना शुरू हो जाएंगे। मंदिरों में श्रद्धालु जल और दूध से भगवान शिव का अभिषेक करेंगे। इस दौरान श्रद्धालु शिवलिंग पर बेलपत्र, दही, चावल, फल इत्यादि से पूजा अर्चना करेंगे। इस दौरान बहुत से श्रद्धालु शिवरात्रि का उपवास भी रखेंगे। मंदिरों में भंडारे लगाए जाएंगे। महाशिवरात्रि पर श्रद्धालु मंदिरों में भगवान शिव को कांवड़ चढ़ाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन मंदिरों में होगी पूजा-अर्चना



शहर के सालासर धाम मंदिर, शिवपुरी, गीता भवन मंदिर, हाउसिंग बोर्ड के राधा माधव मंदिर, प्रेमनगर के शिव मंदिर, रानियां रोड स्थित शिव मंदिर, तारा बाबा कुटिया, चत्तरगढ़पट्टी के पंच मुखी मंदिर, अनाज मंडी स्थित मंदिर, कीर्तिनगर स्थित मंदिर, बेगू रोड स्थित मंदिर, डीसी कॉलोनी स्थित मंदिर और लघु सचिवालय स्थित शिव मंदिर में शिवरात्रि का पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। इन मंदिरों में दिनभर भंडारा व रात को जागरण का भी आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed