{"_id":"6a148d6046edce56e80f907e","slug":"mahapanchayat-on-otu-head-on-3-june-sirsa-news-c-128-1-svns1027-158948-2026-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: 3 जून को ओटू हेड पर होगी किसान महापंचायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: 3 जून को ओटू हेड पर होगी किसान महापंचायत
Mon, 25 May 2026 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Mon, 25 May 2026 11:26 PM IST
विज्ञापन
किसान मजदूर महापचांयत में पहुंचे नेता। संवाद
गांव शक्कर मंदोरी में किसान-मजदूरों की महापंचायत में राजस्थान और हरियाणा के नेताओं ने लिया भाग
फोटो-- -- 15 से 17
संवाद न्यूज एजेंसी
चोपटा। जिले के गांव शक्कर मंदोरी में सोमवार को किसान मजदूर महापंचायत हुई। इसमें हरियाणा और साथ लगते राजस्थान के किसान नेताओं ने शिरकत की। इस दौरान निर्णय लिया गया कि 3 जून को ओटू हेड पर किसान महापंचायत की जाएगी।
सेमनाले की सफाई, जल भराव की समस्या, और फसल खराबे के मुआवजे के मुद्दे को किसान मजदूर महापंचायत में उठाया गया। शक्करमंदौरी व शाहपुरिया के किसानों के साथ हुई इस महापंचायत में भादरा के पूर्व विधायक बलवान पूनिया, किसान नेता मंगेज चौधरी, किसान नेता संदीप धीरणवास, सरपंच संतोष बेनीवाल, सरपंच रिटा कासनियां, प्रहलाद सिंह भारूखेड़ा, सुरजीत सिंह, सुरेश ढाका सहित अन्य स्थानीय किसान नेता पहुंचे। इस अवसर पर विशेष रूप से किसान नेता रवि आजाद की पत्नी मंजू आजाद पहुंचीं।
भादरा के पूर्व विधायक बलवान पूनियां ने कहा कि सरकार किसानों की समस्याओं पर कोई ध्यान नहीं दे रही है। सभी को एकजुट होकर लड़ाई लड़नी पड़ेगी। इनेलो नेत्री सुनैना चौटाला ने कहा कि समय रहते हुए सेमनाले की सफाई की जाए। साथ ही खराब हुई फसल का मुआवजा दिया जाए।
विज्ञापन
मंजू आजाद ने कहा कि यह किसान-मजदूरों को अपने हक के लिए इकट्ठे होकर संघर्ष करना होगा। सरपंच संतोष बैनीवाल ने कहा कि सेमनाले की समस्या हर साल बारिश के मौसम में गंभीर बन जाती है। इससे गांवों के डूबने का खतरा बना रहता है। इस दौरान 3 जून को ओटू हेड पर एक किसान महापंचायत का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए सभी किसानों-मजदूरों को निमंत्रण दिया गया।
इस अवसर पर जगदीश चाडीवाल, राजेंद्र औलख, नैन्सी औलख, संदीप कासनियां, रोहताश पूनियां, मुकेश चाहरवाला, गुरदत कंबोज, हरजिंद्र सिंह, राजेंद्र बालासर, ओमप्रकाश डूडी, दयाराम सहारण, अरविंद रायपुर, बलराम आदि मौजूद रहे।
20 गांवों में बनी हुई है सेम की समस्या
किसान नेता दीवान सहारण ने बताया कि नाथूसरी चोपटा क्षेत्र के करीब 20 गांवों में सेम की समस्या गंभीर बनी हुई है। यह समस्या तब और गंभीर हो जाती है जब बारिश के मौसम में सेमनाले का पानी ओवरफ्लो होने लगता है। उस समय फसलें पानी में डूब जाती हैं। किसान की मेहनत बेकार हो जाती है। यह कहानी एक दो नहीं बल्कि हर साल दोहराई जाती है। प्रशासन की ओर से समय रहते कोई उपाय नहीं किए जाते। इसी को लेकर चोपटा क्षेत्र के गांव शक्कर मंदोरी के मुख्य चौक में किसान मजदूर महापंचायत रखी गई। बैठक में हरियाणा और राजस्थान के किसान नेताओं ने हुंकार भरी।
प्रशासन को दिया आखिरी मौका
किसान नेताओं ने सरकार से मांग की कि अभी बारिश का मौसम काफी दूर है और समय रहते सेमनाले की सफाई व्यवस्था और पिछले साल जलभराव से खराब हुई फसलों का मुआवजा दिया जाए। प्रशासन अधिकारियों को आखिरी मौका दिया कि जल्द से जल्द नाले की सफाई का काम पूरा करें।
विज्ञापन
फोटो