फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Mahapanchayat of farmers of 15 villages, if the government does not take concrete steps on their demands by May 20, they will take a big decision.

Sirsa News: 15 गांवों के किसानों की महापंचायत, 20 मई तक सरकार ने मांग पर ठोस कदम नहीं उठाया तो लेंगे बड़ा फैसला

Fri, 03 May 2024 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Fri, 03 May 2024 11:38 PM IST
विज्ञापन
Mahapanchayat of farmers of 15 villages, if the government does not take concrete steps on their demands by May 20, they will take a big decision.
बैठक में चर्चा करते किसान।
सिरसा। गांव शहीदांवाली में 15 गांवों के किसानों की पंचायत वीरवार देर शाम को हुई। पंचायत में फैसला लिया गया कि धिंगतानिया व भंभूर सलारपुर खरीफ चैनल के निर्माण की मांग को लेकर 7 मई को सीएम नायब सिंह सैनी के सिरसा आगमन पर उसने मुलाकात की जाएगी।
विज्ञापन

किसान संघर्ष समिति के सचिव जगरूप सिंह का कहना है कि किसान अपने मांग को लेकर 2 माह से अधिक समय तक लघु सचिवालय में धरने पर बैठे रहे। एक अप्रैल को बीजेपी नेता जगदीश चोपड़ा उनके बीच आए और जल्द ही मांग को पूरा करने का आश्वासन दिया। इसके बाद किसानों ने अपना धरना स्थगित कर दिया। जगरूप सिंह का कहना है कि धरना स्थगित किए हुए एक माह से ज्यादा समय हो चुका है, लेकिन बीजेपी सरकार ने धिंगतानिया व भंभूर सलारपुर खरीफ चैनल के निर्माण को लेकर कोई कदम आगे नहीं बढ़ाया। जिससे 15 गांवों के किसानों में नाराजगी है।
विज्ञापन

किसानों ने कहा कि 7 मई को सीएम नायब सैनी ने सिरसा में आना है। इस दिन किसान संघर्ष समिति उनसे मुलाकात करेगी। अगर इसके बाद भी 20 मई तक धिंगतानिया व भंभूर सलारपुर खरीफ चैनल के निर्माण को लेकर कोई कदम नहीं लिया तो किसान संघर्ष समिति महापंचायत कर बड़ा फैसला लेगी। महापंचायत में गांव खाजाखेड़ा, रंगड़ी खेड़ा, टीटू खेड़ा, रामनगरिया, धिंगतानियां, मोड़िया खेड़ा, नानक पुर, नटार, रंगड़ी खेड़ा, ढाणी जस्सा राम, चौबुर्जा व भंभूर के किसान पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कई साल से लड़ाई लड़ रहे हैं किसान



जगरूप सिंह चौबुर्जा का कहना है कि उक्त गांवों के किसान पिछले कई साल से धिंगतानिया व भंभूर सलारपुर खरीफ चैनल के निर्माण की मांग को लेकर लड़ाई लड़ रहे हैं। चैनल का निर्माण करने की घोषणा 2019 में की थी। घोषणा के बाद अब तक चैनल का निर्माण कार्य शुरू नहीं किया गया। वर्ष 2019 में खरीफ चैनल के निर्माण के लिए बजट राशि जारी हो चुकी है लेकिन आगे कुछ नहीं हुआ। किसानों कहना है कि दोनों खरीफ चैनल के निर्माण से 15 गांवों के किसानों को फायदा होगा। भूजल दूषित हो चुका है और 500 फीट गहराई में जा चुका है। ऐसे में ग्रामीणों को सिंचाई के लिए नहर निर्माण की काफी जरूरत है। इससे उनकी जमीनों को संजीवनी मिल जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed