फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Lumpy: Death of 20 animals, demand sent for vaccine

लंपी : 20 पशुओं की मौत, वैक्सीन के लिए भेजी मांग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 21 Aug 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
Lumpy: Death of 20 animals, demand sent for vaccine
चोपटा गोशाला में गायों को वैक्सीन लगाते चिकित्सक। संवाद - फोटो : Sirsa
सिरसा। जिले में रविवार को लंपी पॉक्स से ग्रस्त 20 पशुओं की मौत होने से आंकड़ा 147 तक पहुंच गया। अब तक 5404 पशु लंपी से संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 4029 पशु स्वस्थ हो चुके हैं। वहीं, हरियाणा पशुधन विकास नेे प्रदेश भर में 17 लाख वैक्सीन डोज की डिमांड भेजी है।
विज्ञापन

रविवार को पशुपालन विभाग ने 16300 डोज वैक्सीन लगाई और तीन दिनों में अब तक 25300 डोज वैक्सीन लगाई जा चुकी है। पशुपालन विभाग ने 80 हजार वैक्सीन मांगी गई थी] जिनमें से केवल 26 हजार डोज उपलब्ध हो पाई है। ऐसे में अब विभाग के पास केवल एक हजार डोज वैक्सीन बची है, इसलिए अन्य वैक्सीन की मांग भेजी गई है। विभाग का मानना है कि जल्द ही वैक्सीन पहुंच जाएगी। जिले में अभी भी 1375 लंपी के पशु संक्रमित हैं। पशुपालन विभाग ने नगर परिषद के अधिकारियों से शहर की गोशालाओं व नंदीशाला में फॉगिंग को लेकर वार्तालाप की। इसके बाद अब सभी जगहों पर फॉगिंग का कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन

जिला में लगाई गई धारा 144
लंपी के प्रकोप को बढ़ते हुए जिला में धारा 144 लगाई गई है। जिसके बाद प्रशासन की और से दूसरे स्थानों से पशुओं के प्रवेश तथा संक्रमित पशुओं के मरने के बाद उनकी खाल उतारे जाने पर पाबंदी रहेगी। इसके अलावा मृतक पशुओं को दफनाने में नियम बनाए गए हैं, जिन्हें 10 फुट की गहराई में तथा पानी के स्रोत से दूर दफनाना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
फिलहाल अब तक 25300 पशुओं में वैक्सीन हो चुकी है। लंपी को लेकर चिकित्सकीय टीम लगाई गई है। हरियाणा पशुधन विकास की तरफ से 17 लाख डोज वैक्सीन की मांग भेजी गई है।
डॉ. विद्यासागर बांसल, उपनिदेशक पशुपालन विभाग सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed