फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Lovepreet is an inspiring face of social service, sports and youth power, has been honored 17 times.

Sirsa News: लवप्रीत समाजसेवा, खेल और युवा शक्ति का प्रेरक चेहरा, 17 बार हो चुके हैं सम्मानित

Sat, 10 Jan 2026 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sat, 10 Jan 2026 11:30 PM IST
विज्ञापन
Lovepreet is an inspiring face of social service, sports and youth power, has been honored 17 times.
सिरसा। लवप्रीत को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी सम्मानित करते हुए।
सिरसा। गांव खैरेकां के लवप्रीत ने कम उम्र में ही समाजसेवा को जीवन का उद्देश्य बना लिया। वर्ष 2015 से शुरू हुई उनकी सामाजिक यात्रा आज जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर तक अपनी पहचान बना चुकी है। निरंतर सेवा, नेतृत्व और नवाचार के दम पर लवप्रीत न केवल युवाओं के लिए प्रेरणा बने हैं, बल्कि समाज में सकारात्मक बदलाव के सशक्त माध्यम भी साबित हुए हैं। उन्हें समाजसेवा करते हुए 17 पुरस्कार मिल चुके हैं।
विज्ञापन

लवप्रीत ने 2015 में बीएमसी की पढ़ाई पूरी करने के बाद समाजसेवा को प्राथमिकता दी। इसी वर्ष उन्होंने शहीद भगत सिंह युवा क्लब की स्थापना की, जिसमें 15 सदस्यों को शामिल कर संगठित रूप से कार्य की शुरुआत की। क्लब का लक्ष्य - युवाओं को सही दिशा देना, नशे के विरुद्ध जागरूकता फैलाना, शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में ठोस पहल करना। वर्ष 2020 से क्लब के कार्यों को और व्यापक रूप दिया गया, जिससे युवा क्लब लक्ष्य-2020 के तहत सेवा गतिविधियों को नई गति मिली। समाजसेवा के क्षेत्र में लवप्रीत का सबसे उल्लेखनीय योगदान रक्तदान रहा है। अब तक उनके नेतृत्व में 147 रक्तदान शिविर आयोजित किए जा चुके हैं। इन शिविरों ने न केवल जरूरतमंदों की जान बचाई, बल्कि युवाओं में स्वैच्छिक रक्तदान की संस्कृति को भी मजबूत किया। 93 गांव में युवा क्लबों का गठन कर युवाओं की टीम तैयार की।
विज्ञापन

लवप्रीत को सरकार की ओर से किया जा चुका है सम्मानित : लवप्रीत को 2019 में सर्वश्रेष्ठ राज्य युवा पुरस्कार (मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा), 2021 में सर्वश्रेष्ठ राज्य मंडल युवा पुरस्कार (खेल मंत्री संदीप सिंह द्वारा, 1 लाख की राशि सहित) तथा 2024 में सर्वश्रेष्ठ युवा पुरस्कार से सम्मानित किया गया। अब तक समाजसेवा के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए 17 से अधिक सरकारी पुरस्कार मिल चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed