फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Lord Shri Ram will appear riding on the chariot, procession will be taken out in the entire city

Sirsa News: रथ पर सवार होकर दर्शन देंगे भगवान श्रीराम, निकाली जाएगी पूरे शहर में बारात

Fri, 13 Oct 2023 10:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Fri, 13 Oct 2023 10:32 PM IST
विज्ञापन
Lord Shri Ram will appear riding on the chariot, procession will be taken out in the entire city
पत्रकारों को जानकारी देते श्री विष्णु क्लब के सदस्य।
सिरसा। श्री विष्णु क्लब चैरिटेबल ट्रस्ट एवं दशहरा कमेटी की ओर से 15 अक्तूबर से भगवान श्रीराम पर आधारित राम नाटक का मंचन शुरू किया जाएगा। यह रामलीला सूरतगढि़या चौक स्थित रामलीला ग्राउंड में होगा। शुक्रवार को पत्रकारवार्ता में श्री विष्णु क्लब चैरिटेबल ट्रस्ट के प्रधान दीपक सेठी ने बताया कि श्री विष्णु क्लब चैरिटेबल ट्रस्ट हमारी एक ऐसी संस्था है। जो नई पीढ़ी को रामलीला के माध्यम से तो प्रभु श्रीराम के बारे में नई जानकारियां देती है साथ ही हम सभी सामाजिक कार्यों में भी अपनी भागीदारी रखते हैं।
विज्ञापन

हर साल की भांति इस साल भी 15 अक्तूबर को पहले नवरात्र के दिन प्रभु श्री रामलीला का मंचन सूरतगढि़या चौक स्थित रामलीला ग्राउंड में किया जा रहा है। हम वर्ष 2010 से लगातार रामलीला का मंचन करते आ रहे है।
विज्ञापन




बाहुबली के रथ पर सवार होंगे श्रीराम
चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय के सामने हर साल दशहरा मनाया जाता है। इस दौरान दशहरे के पर्व पर पूरे शहर में शोभा यात्रा निकाली जाएगी। इस बार शोभा यात्रा में प्रभु श्रीराम एक ऐसे रथ पर सवार होकर दशहरा स्थल तक जाएंगे। जो रथ मशहूर फिल्म बाहुबली में था। यह रथ बड़ा आकर्षण का केंद्र होगा। इसके अलावा 12 फुट वाले विशालकाय हनुमानजी और 12 फुट के ही भोलेनाथ भी आकर्षण का केंद्र होंगे। भोलेनाथ के गले में शेषनाग भी दिखाई देगा। साथ ही शोभा यात्रा में राजस्थान से एक ऐसी घोड़ी भी मंगवाई गई है। जो शहर के हर चौक पर नाचते हुए अपने करतब दिखाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




नशे के खिलाफ भी बनाया गया है पुतला
दशहरा स्थल पर रावण, मेघनाथ और कुंभकर्ण के पुतले बनाए गए हैं। जिनमें 65 फुट के रावण और 60 फुट मेघनाद के पुतले हैं। साथ ही एक पुतला नशे के खिलाफ भी बनाया गया है। रावण का पुतला घूमता हुआ दिखाई देगा। खास बात ये है कि शोभा यात्रा में एक झांकी नशे के खिलाफ भी तैयार करवाई गई है। इन पुतलों को तैयार करने के लिए सभी कलाकार बाहर से बुलाए गए हैं। इस बार ताड़का वध के दौरान पूरे पंडाल में ऐसा सेट तैयार करवाया जा रहा है । जिससे हर देखने वाले को एक अलग ही आभास होगा। ये सेट बनाने के लिए वो लोग आ रहे है। जिन्होंने कई बड़ी फिल्मों में सेट तैयार किए हैं। इसके अलावा सीता स्वयंवर वाले दिन शहर में प्रभु श्रीराम की बारात भी निकाली जाएगी ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed