फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Looting incident in village Handi Kheda Highway area solved, two accused arrested

Sirsa News: गांव हांडी खेड़ा हाईवे क्षेत्र में हुई लूटपाट की घटना की गुत्थी सुलझी, दो आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 04 Mar 2023 09:37 AM IST
विज्ञापन
Looting incident in village Handi Kheda Highway area solved, two accused arrested
सिरसा। जिला के गांव हांडीखेड़ा के पास 85 हजार रुपये की लूटपाट की घटना को पुलिस ने सुलझा लिया है। इस मामले में पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की पहचान राहुल तथा अंकुश निवासी हिसार के रूप में हुई है।
विज्ञापन

सदर थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर बनवारी लाल ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों की निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त पिकअप गाड़ी तथा छीना गया मोबाइल बरामद कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि 85000 की लूटपाट की राशि बरामद करने के लिए दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर दो दिन का पुलिस रिमांड लिया गया है। रिमांड अवधि के दौरान आरोपियों की निशानदेही पर लूटी गई राशि बरामद की जाएगी।
विज्ञापन

राहुल निवासी वार्ड नंबर 3 मंडी डबवाली की शिकायत पर सदर थाना में अभियोग दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। कैटरिंग का काम करने वाला गौरव निवासी डबवाली बीती 27 फरवरी की रात्रि को रतिया से डबवाली के लिए कार पर सवार होकर रवाना हुआ था। जब वह हिसार रोड पर ओएचएम के नजदीक पहुंचा तो उसकी गाड़ी डिवाइडर से टकरा गई और दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इसी दौरान पीछे से पिकअप गाड़ी में सवार होकर दो लोग आए और लिफ्ट देने के बहाने उन्होंने गौरव को पिकअप में बिठा लिया और आगे ले जाकर हांडी खेड़ा हाईवे क्षेत्र में पहुंचते ही गौरव से उसका मोबाइल फोन तथा 85000 की नकदी लूटकर मौका से फरार हो गए। थाना प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed