{"_id":"6abbfc59d05775f0a300892e","slug":"loot-with-fruit-seller-sirsa-news-c-128-1-svns1027-165847-2026-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: फल खरीदने के बहाने रेहड़ी वाले से लूटे 10 हजार, दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: फल खरीदने के बहाने रेहड़ी वाले से लूटे 10 हजार, दो गिरफ्तार
Tue, 29 Sep 2026 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Tue, 29 Sep 2026 11:28 PM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद के रहने वाले हैं दोनों आरोपी, वारदात में इस्तेमाल कार व नकदी बरामद
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। सर्कुलर रोड पर कार से आए दो युवकों ने रेहड़ी चालक से मारपीट कर 10 हजार रुपये लूट लिए। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और 24 घंटे में वारदात में शामिल दोनों युवकों प्रवीण और मुकेश को कार सहित काबू कर लिया।
शहर थाना प्रभारी संतोष कुमार ने बताया कि गांव सिदकी, जिला चतरा, झारखंड निवासी डाढू यादव ने पुलिस को शिकायत में बताया था कि वह 20 वर्षों से सर्कुलर रोड पर रेहड़ी पर फल बेचता है। 27 सितंबर की रात करीब साढ़े आठ बजे एक कार से दो युवक उसके पास पहुंचे।
दोनों युवकों ने 150 रुपये के सेब खरीदने की बात कही और 500 रुपये देकर बाकी पैसे वापस देने के लिए कहा। जब वह जेब से पैसे निकालने कर देने लगा तो दोनों युवकों ने उसकी जेब में रखे 10 हजार रुपये छीन लिए। इसके बाद उसके साथ मारपीट की और भाग निकले।
विज्ञापन
पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान सोमवार को पुलिस ने वारदात में शामिल दोनों युवकों को कार सहित काबू कर लिया।
आरोपी प्रवीण निवासी वार्ड नंबर एक शक्ति नगर व मुकेश निवासी कबीर बस्ती फतेहाबाद का रहने वाला है। आरोपियों के पास से लूटी गई नकदी बरामद कर ली गई है। मंगलवार को अदालत ने आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।