फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Lok Sabha Elections: Nomination process begins, 11 people took forms from the election office on the first day

लोकसभा चुनाव : नामांकन प्रक्रिया शुरू, पहले दिन 11 लोगों ने चुनाव कार्यालय से लिए फर्म

Tue, 30 Apr 2024 12:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Tue, 30 Apr 2024 12:38 AM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Elections: Nomination process begins, 11 people took forms from the election office on the first day
सिरसा के लघु सचिवालय में लोस चुनाव के नामांकन फार्म देने के लिए बैठे कर्मचारी। संवाद
अशोक दधीच
विज्ञापन

सिरसा। सिरसा लोकसभा सीट पर सोमवार से नामांकन भरने की प्रक्रिया आरंभ हो गई है। नामांकन फार्म के लिए लोग चुनाव अधिकारी कार्यालय में पहुंच रहे हैं। हिसार लोकसभा सीट पर इनेलो की तरफ से चुनाव लड़ रहीं सुनैना चौटाला के पति रवि चौटाला ने हिसार से बतौर कवरिंग कैंडिडेट के तौर पर सिरसा में अपना फार्म लिया है। अभय चौटाला के नाम से भी सिरसा से लोकसभा चुनाव के लिए फार्म लिया गया है। बताया गया जा रहा है कि यह फार्म इनेलो से सिरसा लोकसभा प्रत्याशी संदीप लोट के लिए लिया गया है।

चुनाव कार्यालय से अब तक 11 नामांकन फार्म लिए जा चुके हैं। इसमें अब तक बंसीलाल निवासी प्रेमनगर सिरसा, रजनीबाला निवासी प्रेमनगर सिरसा, ओमप्रकाश सिरसा, जयचंद डबवाली, सुरेंद्र कुमार फूलां जिला फतेहाबाद, भूषण लाल निवासी शिव चौक सिरसा, धर्मपाल भाटी निवासी मंडी डबवाली सिरसा, मनीराम निवासी रूपाणा खुर्द सिरसा व सविना रानी निवासी गांव दड़बी ने नामांकन फार्म लिए हैं। यहां चौंकाने वाले दो फार्म भी लिए गए हैं, जिनमें एक नाम अभय सिंह चौटाला का है। अभय सिंह चौटाला कुरुक्षेत्र से लोकसभा का चुनाव लड़ रहे हैं और उनके नाम से सिरसा से नामांकन फार्म लिया गया है। इसके साथ ही हिसार से इनेलो की सीट पर चुनाव लड़ रहीं सुनैना चौटाला के पति रवि चौटाला ने कवरिंग कैंडिडेट के तौर पर सिरसा से ही नामांकन फार्म लिया है।
विज्ञापन





सैलजा व तंवर के नाम से नहीं लिया फार्म
कांग्रेस की उम्मीदवार कुमारी सैलजा, भाजपा के उम्मीदवार डॉ. अशोक तंवर व जजपा के प्रत्याशी रमेश खटक के नाम से अभी तक नामांकन फार्म नहीं लिया गया है। बताया जा रहा है कि एक या दो दिन में उनके नाम के नामांकन फार्म भी ले लिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन



वर्जन
चौधरी अभय सिंह चौटाला का नामांकन फार्म कुरुक्षेत्र से लिया गया है। सिरसा में भी नामांकन फार्म किसी कार्यकर्ता ने ले लिया होगा। इसमें बड़ी बात नहीं है। यह भी हो सकता है कि नामांकन फार्म इनेलो पार्टी से सिरसा लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रहे संदीप लोट के लिए लिया गया हो। - राकेश सिहाग, मीडिया प्रभारी, इनेलो




वर्जन
कवरिंग कैंडिडेट के तौर पर मैंने अपना नामांकन फार्म मंगवाया था। हिसार में 2 मई को सुनैना चौटाला अपना नामांकन फार्म भरेंगी, बतौर कवरिंग कैंडिडेट मैं भी अपना नामांकन दूंगा। - रवि चौटाला, हिसार से चुनाव लड़ रहीं सुनैना चौटाला के पति।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed