{"_id":"679a74b38176afa05b04d3b2","slug":"locks-kept-hanging-in-patwar-bhawan-till-10-am-common-people-got-worried-sirsa-news-c-128-1-slko1008-132335-2025-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: पटवार भवन में सुबह 10 बजे तक लटकते रहे ताले, आमजन हुए परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: पटवार भवन में सुबह 10 बजे तक लटकते रहे ताले, आमजन हुए परेशान
Thu, 30 Jan 2025 12:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Thu, 30 Jan 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
पटवार भवन में सुबह के समय लटकते ताले और बाहर बैठकर इंतजार करते लोग। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। पटवारियों के कार्यालय में समय पर न पहुंचने के कारण जिलेभर के गावों से आने वाले लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जिले के पटवार भवन में बुधवार को पटवारियों ने सुबह 10 बजे के बाद काम शुरू किया। इससे पहले सभी कमरों में ताले लटके हुए नजर आए। हालांकि, पटवारियों के कार्यालय खुलने का समय सुबह नौ बजे है।
इतना ही नहीं, प्रशिक्षण लेने के लिए आए भावी पटवारी भी कमरों से बाहर धूप सेंकते नजर आए। गौरतलब है कि 31 जनवरी तक काली पट्टी बांधकर पटवारी काम करते हुए नजर आएंगे। इसलिए पटवारी अतिरिक्त कार्यभार वाले 260 गांवों के काम नहीं कर रहे हैं। इसी का परिणाम है कि अब पटवार भवन में लोगों की भीड़ नजर नहीं आती है। जानकारी के अनुसार, पूर्व में जिला पटवार भवन में हर रोज गांवों से करीब 1300 ग्रामीण अपने काम के लिए पहुंचते थे। मुख्य रूप से पटवार भवन में इंतकाल, फर्द, नक्शे बनवाने, स्कूली प्रमाण-पत्र, फसलों के रिकाॅर्ड सहित आदि काम प्रभावित हो रहे हैं।