फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Location of supporter of Khalistani organization traced in Nagrana of Rania, police surrounded the village

Sirsa News: खालिस्तानी संगठन के समर्थक की रानियां के नगराना में ट्रेस हुई लोकेशन, पुलिस ने गांव को घेरा

Sun, 16 Apr 2023 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sun, 16 Apr 2023 11:26 PM IST
विज्ञापन
Location of supporter of Khalistani organization traced in Nagrana of Rania, police surrounded the village
पंजाब पुलिस के काफिले की खड़ी गाड़ियां।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रानियां (सिरसा)। कनाडा में सक्रिय खालिस्तानी संगठन व वारिस पंजाब दे जत्थेबंदी के तार रानियां के गांव नगराना निवासी युवक से जुड़ने पर पंजाब की एनआईए टीम यहां गांव की घेराबंदी कर दी। टीम ने गांव की एक ढाणी में दस्तक दी और मोबाइल नंबर के आधार पर परिवार के सदस्यों से पूछताछ की गई। हालांकि इस दौरान पंजाब पुलिस एक युवक को अपने साथ पूछताछ के लिए ले गई। पुलिस ने अमृतपाल के नजदीकी समर्थक की लोकेशन के आधार पर छापा कार्रवाई की थी।




जानकारी मुताबिक रविवार करीब 4 बजे पंजाब व हरियाणा पुलिस की आधा दर्जन गाड़ियां रानियां के गांव नगराना के पास स्थित लखविंद्र सिंह की ढाणी में पहुंची। इस टीम का नेतृत्व पंजाब इंटेलीजेंस विंग के एसआई प्रदीप कुमार कर रहे थे, जबकि इस दौरान सिरसा डीएसपी साधूराम और सिरसा सीआईए के प्रदीप कुमार की टीम भी उपस्थित रही। पुलिस ने पूरे क्षेत्र को घेरते हुए नाकेबंदी कर दी। टीम ने घर पर मौजूद परिजनों से पूछताछ शुरू की। सूत्रों की मानें तो टीम के पास कनाडा में सक्रिय खालिस्तान संगठन व भगौड़े अमृतपाल के संगठन वारिस पंजाब दे से जुड़े हुए कुछ फोन नंबर थे, जिन पर नगराना निवासी लखविंद्र पुत्र केहर सिंह की बातचीत होती थी। छापा कार्रवाई के दौरान लखविंद्र सिंह घर पर मौजूद नहीं था। पुलिस ने इस मामले में लखविंद्र के भाई जसविंद्र से पूछताछ की। वहीं पुलिस पूछताछ में जसविंद्र सिंह ने बताया कि उनका इस मामले से कोई संबंध नहीं है। जो फोन नंबर पुलिस के पास हैं वह कनाडा में उनकी महिला रिश्तेदार का है। उसी फोन नंबर पर ही बात होती रही है। फिर पुलिस ने जसविंद्र सिंह को पूछताछ के लिए रानियां थाने में बुलाया। छापा कार्रवाई के दौरान पुलिस ने घर में परिजनों के मोबाइल भी खंगाले और फोन नंबर चेक किए। सूत्रों की मानें तो एनआईए की टीम एक युवक को अपने साथ पूछताछ के लिए लेकर गई है। बता दें कि भगौड़े अमृतपाल को लेकर सिरसा पुलिस पहले से ही अलर्ट पर है। पंजाब और राजस्थान बॉर्डर पर भी पुलिस की ओर से लगातार सख्ती की गई है। वहीं सिरसा जिला के अंदर पुलिस को खालिस्तानी संगठनों से जुड़े हुए लोगों के इनपुट भी मिले हैं। इसको लेकर सिरसा पुलिस अलर्ट पर थी। अब पुलिस जांच की कड़ियों को आपस में जोड़ रही है।
विज्ञापन


-------



वर्जन -----

पंजाब से जो टीम आई थी, हमने उनका पूरा सहयोग किया है। अभी इस मामले में फिलहाल पुलिस की पूछताछ जारी है। अभी कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।



- साधू सिंह, डीएसपी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed