{"_id":"62a22edb55f67051452b4943","slug":"local-body-elections-big-leaders-not-visible-in-the-field-door-to-door-campaigning-sirsa-news-hsr6338785184","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्थानीय निकाय चुनाव : फील्ड में नजर नहीं आ रहे बड़े नेता, डोर-टू-डोर तक सिमटा प्रचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्थानीय निकाय चुनाव : फील्ड में नजर नहीं आ रहे बड़े नेता, डोर-टू-डोर तक सिमटा प्रचार
विज्ञापन
नगर निकाय चुनाव के सामान्य पर्यवेक्षक आरके सिंह व चुनाव पर्यवेक्षक पुलिस भूपेंद्र सिंह चुनाव के
- फोटो : Sirsa
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा/डबवाली/ऐलनाबाद/रानियां। स्थानीय निकाय चुनाव को लेकर तैयारियां शुरू हो गई है और सभी उम्मीदवारों को चुनाव चिह्न भी मिल चुके हैं। चुनाव को केवल नौ दिन का समय रह गया है, लेकिन अभी तक भी राजनीतिक दलों के बड़े दिग्गज नेता फील्ड में नजर नहीं आ रहे। उम्मीदवार ही अपने समर्थकों के साथ पसीना बहा रहे हैं। डोर-टू-डोर जनसंपर्क तक ही प्रचार अभियान सिमट कर रह गया है। 45 डिग्री के तापमान में उम्मीदवार मतदाताओं को लुभाने का प्रयास कर रहे हैं।
चुनाव को लेकर जहां एक ओर उम्मीदवारों ने कार्यालय स्थापित कर लिए हैं और प्रचार को लेकर अभियान चला रहे हैं, वहीं दूसरी ओर प्रशासन ने भी चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से करवाने के लिए जद्दोजहद शुरू कर दी है। इस बार चेयरमैन के चुनाव पार्षद नहीं बल्कि सीधे मतदाता करेंगे। इसलिए चेयरमैन के चुनाव के चक्कर में पार्षदों के चुनाव का रंग फीका पड़ गया है। वार्डों में पार्षद कौन बनेगा, इसकी बजाय चेयरमैन के चुनाव को लेकर चर्चाएं अधिक हैं और मंथन चल रहे हैं। सभी उम्मीदवारों को चुनाव चिह्न मिल चुके हैं, लेकिन अभी तक राजनीतिक दलों के बड़े नेता फील्ड में नजर नहीं आए। न तो कोई बड़ी बैठक हो रही है और न ही अन्य कार्यक्रम। केवल उम्मीदवार अपने स्तर पर ही जनसंपर्क अभियान चला रहे हैं।
भाजपा-जजपा गठबंधन लगा रही जोर, कांग्रेस नेता सक्रिय
भाजपा और जजपा गठबंधन के तहत उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। हालांकि ऐलनाबाद में भाजपा का बैठकों का दौर चल रहा है, लेकिन इसमें गठबंधन पार्टी के नेता नजर नहीं आए। डबवाली में हालांकि कांग्रेस के नेता सक्रिय हैं लेकिन यहां भाजपा के नेता फील्ड में दिखाई नहीं दे रहे। रानियां में कांग्रेस और भाजपा दोनों ही फील्ड से गायब से नजर आ रहे हैं। हालांकि बिजली मंत्री ने यहां पूरा जोर लगा रखा है, लेकिन मतदाताओं का रुख ही किसी भी प्रत्याशी की जीत-हार का अंतिम फैसला करेगा।
विज्ञापन
सामान्य पर्यवेक्षक व पुलिस पर्यवेक्षक ने किया मतदान केंद्रों का निरीक्षण
नगर निकाय चुनाव के सामान्य पर्यवेक्षक आरके सिंह व चुनाव पर्यवेक्षक पुलिस भूपेंद्र सिंह ने डबवाली नगर परिषद क्षेत्र के विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मतदान केंद्रों की समस्त सुविधाओं की जांच की और संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को प्रत्येक मतदान केंद्र में पेयजल आपूर्ति, शौचालय तथा बिजली आपूर्ति के समुचित प्रबंध करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मतदान के दिन प्रक्रिया देर तक चल सकती है। इसलिए हर मतदान केंद्र में बिजली की व्यवस्था होनी आवश्यक है। उन्होंने कहा कि मतदान के दिन महिला एवं पुरुषों की अलग-अलग लाइनें बनाएं, ताकि बुजुर्गों व दिव्यांगों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।
सांसद सुशील गुप्ता आज डबवाली, रानियां व ऐलनाबाद में करेंगे रोड शो
आम आदमी पार्टी के हरियाणा प्रदेश प्रभारी एवं राज्यसभा सांसद सुशील गुप्ता शुक्रवार को डबवाली, रानियां व ऐलनाबाद में रोड शो करके जनता से वोटों की अपील करेंगे। पश्चिमी हरियाणा जोन प्रवक्ता एवं जिलाध्यक्ष शहरी वीरेंद्र कुमार ने बताया कि डबवाली, रानियां व ऐलनाबाद के नगर निकाय चुनावों में आम आदमी पार्टी के चेयरमैन प्रत्याशी डबवाली से सुमन सचदेवा, रानियां से राजेश मालिक, ऐलनाबाद से हरपाल सिंह व पार्षद प्रत्याशियों के समर्थन में चुनाव प्रचार करेंगे।