फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Loan taken by signing blank documents, came to know when summon came from court

Sirsa News: खाली कागजात पर हस्ताक्षर लेकर कराया लोन, अदालत से समन आया तो लगा पता

Sun, 16 Feb 2025 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sun, 16 Feb 2025 11:27 PM IST
विज्ञापन
Loan taken by signing blank documents, came to know when summon came from court
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। गांव पन्नीवाला मोटा निवासी व्यक्ति के खाली कागजात पर हस्ताक्षर करवाकर लोन करवा लिया गया। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर तीन लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज किया है। आरोपियों की पहचान संदीप डूडी निवासी गांव पन्नीवाला मोटा, ब्रहमपाल निवासी गली कबीर स्कूल वाली प्रेमनगर, सिरसा व रमेश निवासी फतेहाबाद के रूप में हुई है।
पुलिस को दिए बयान में गांव पन्नीवाला मोटा निवासी हरपत राम ने बताया कि उसके पास कुछ दिन पूर्व विशाल श्योकंद जेएमआईसी सिरसा की कोर्ट से एक समन आया। इसमें पता चला कि उसके नाम पर श्रीराम सिटी यूनियन फाइनेंस लिमिटेड से एक लोन चल रहा था। किश्त न भरने के चलते कंपनी ने कोर्ट में केस डाला हुआ था। वह अपनी बेटी के साथ उक्त फाइनेंस कंपनी में गया। यहां पूछताछ पर पता चला कि उसके नाम एक मोटर साइकिल लोन हुआ है।
विज्ञापन

उन्होंने फाइनेंस कंपनी अधिकारियों से किसी भी लोन बाबत इनकार किया तो उन्होंने कागजात दिखाए, जिसपर उसके हस्ताक्षर थे। उसने तुरंत संदीप से संपर्क किया तो उसने कहा कि अभी तो दो ही लोन लिए हैं, आगे-आगे देखते जाओ। खाली कागजों पर हस्ताक्षर के साथ-साथ चेक भी मेरे पास पड़े हैं। पीड़ित ने बताया कि संदीप ने पहले भी उसे विश्वास में लेकर उसके नाम एचडीएफसी बैंक से लोन पर ट्रैक्टर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed