फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Liquor vendor attacked and robbed with sword

Sirsa News: शराब ठेके के सेल्समैन पर तलवार से हमला कर की लूट

Sat, 17 Feb 2024 12:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sat, 17 Feb 2024 12:35 AM IST
विज्ञापन
Liquor vendor attacked and robbed with sword
बडागुढ़ा। गांव बीरूवालागुढ़ा में बीती रात्रि बाइक सवार नकाबपोश तीन युवक शराब ठेके का गेट तोड़कर अंदर घुसे और सेल्समैन पर तलवार से हमला कर लूट की वारदात को अंजाम दिया। 5 दिन पूर्व भी गांव मल्लेवाला में शराब ठेके पर लूट हुई थी।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में शराब ठेके के सेल्समैन बिहार निवासी सत्येन्द्र कुमार ने बताया कि वीरवार रात्रि वह अंदर से गेट बंद कर ठेके में बैठा था। करीब 11 बजे बाइक पर सवार नकाबपोश तीन युवक आए और लातों से ठेके का गेट तोड़कर अंदर घुस गए। सत्येन्द्र के मुताबिक उक्त लोगों ने आते ही उस पर तलवार से वार किया। फिर उक्त लोग 36 बोतल अंग्रेजी व देसी शराब, एक हजार रुपये की नकदी, उसका मोबाइल व सीसीटीवी कैमरों की डीवीआर लेकर फरार हो गए। लुटेरे जाते-जाते बाहर से ठेके का गेट बंद कर गए। सूचना के बाद ठेकेदार मौके पर पहुंचे और घायल सेल्समैन को अस्पताल में भर्ती करवाया। एसआई मदन लाल ने बताया कि पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed