फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Liquor party was going on the banks of the canal, the police raided, the youth escaped leaving the liquor bottles

नहर किनारे चल रही थी शराब पार्टी, पुलिस ने दी दबिश, युवक शराब की बोतलें छोड़कर हुए फरार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 08 Jul 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
Liquor party was going on the banks of the canal, the police raided, the youth escaped leaving the liquor bottles
बकरियांवाली स्थित नहर किनारे जांच करती पुलिस। - फोटो : Sirsa
सिरसा। गांव बकरियांवाली स्थित शेरावाली नहर के किनारे बैठे युवकों की शराब पार्टी चल रही थी तभी अचानक पुलिस ने दबिश दे दी। हालांकि युवक पुलिस को देख कर शराब की बोतल छोड़कर फरार हो गए। वहीं नहर पर नहा रहे कुछ अन्य युवकों से भी पुलिस कर्मचारियों ने पूछताछ कि व अपने साथ लेकर आए वाहनों के कागजात की जांच की।
विज्ञापन

शुक्रवार श्याम जमाल चौकी प्रभारी अपनी टीम के साथ सिरसा की तरफ से आ रहे थे तभी अचानक उनकी नजर गांव बकरियांवाली स्थित शेरावाली नहर पर नहा रहे युवकों पर पड़ी तो उन्होंने गाड़ी रोक ली। अचानक पुलिस को आता देख कर कुछ युवक मौके से फरार हो गए चौकी प्रभारी जब उक्त स्थान पर पहुंचे तो वहां मौके पर शराब की बोतल वह गिलास पड़े थे। इस दौरान आसपास मौजूद अन्य युवकों से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि सिरसा शहर से कुछ युवक आए हुए थे और उनकी बर्थडे पार्टी चल रही थी। जिसके बाद पुलिस टीम ने उक्त स्थान पर पड़ी शराब की बोतल को जमीन पर गिरा दिया और वहां मौजूद अन्य युवकों यह खड़े वाहनों के कागजात की जांच की तथा उनके स्वयं की भी पहचान की गई। वहीं भविष्य में युवकों को नहर पर शराब न पीने की हिदायत दी गई। इस संबंध में जमाल चौकी प्रभारी ने बताया कि उन्हें नहर पर बाहर से आने वाले युवकों के नहाने तथा साथ में शराब पीने की सूचना मिल रही थी इसलिए वह हर रोज क्षेत्र का दौरा करते हैं और इसी कड़ी में आज मौके पर निरीक्षण किया गया। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी उनकी गश्त इसी प्रकार जारी रहेगी और किसी भी व्यक्ति को नहर जैसे सार्वजनिक स्थान पर नशा करना वह शराब पीने पर बख्शा नहीं जाएगा ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed