{"_id":"6652432b67ea987b560b3df4","slug":"liquor-being-sold-recovered-sirsa-news-c-128-1-sir1003-120223-2024-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: पुलिस ने चार स्थानों पर बिक रही शराब की बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: पुलिस ने चार स्थानों पर बिक रही शराब की बरामद
Sun, 26 May 2024 01:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Sun, 26 May 2024 01:29 AM IST
विज्ञापन
सिरसा/डिंग। लोकसभा चुनाव के चलते जिले में शराब बिक्री पर रोक के बावजूद छिपकर शराब बेच रहे लोगों पर जिला पुलिस ने कार्रवाई की। डिंग मंडी रोड पर शराब ठेके पर पुलिस ने नकदी व शराब बरामद की, जबकि आरोपी मौके से भागने में सफल रहा। रानियां के पास गाड़ी में रखकर शराब बेची जा रही थी, जिसे पुलिस ने जब्त किया है। वहीं केलानियां के शराब ठेके पर बैठे युवक को पुलिस ने काबू किया है।
डिंग पुलिस के अनुसार लोकसभा चुनाव को लेकर ठेके बंद करने के आदेशों के बावजूद डिंग मंडी रोड पर ठेके का सेल्समैन शराब बेच रहा था। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची तो सेल्समैन शराब छोड़कर मौके से अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। यहां पर शराब की पेटियां रखी हुई थी और गल्ले में बिक्री के 6890 रुपये थे। जिन्हें पुलिस ने जब्त कर लिया।
इसी प्रकार रानियां पुलिस ने शराब ठेके के पास से छापा मारा तो यहां पर 2-3 व्यक्ति खड़े थे। पुलिस की गाड़ी को देखकर आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने यहां से 3 पेटी बीयर व शराब की बरामद की। सिरसा सदर पुलिस ने गांव भंभूर के पास मेन रोड पर शराब ठेके के सामने एक कार में शराब की पेटी रखते कार चालक को काबू कर लिया, जबकि उसका साथी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने अनुसार, चेकिंग के दौरान यहां पर पहुंची तो ईटीओएस कार की डिग्गी में एक व्यक्ति शराब की पेटी रख रहा था। पुलिस टीम को देखकर उक्त युवक भाग गया, जबकि कार में बैठे व्यक्ति को पुलिस ने काबू कर लिया। उसकी पहचान जसबीर उर्फ जस्सू निवासी सलारपुर के तौर पर हुई है। जबकि उसके साथी की पहचान राहुल निवासी सलारपुर के रूप में हुई।
विज्ञापन
इसी प्रकार सदर पुलिस ने केलानियां रोड पर इंडियन पेट्रोल पंप के पास ठेके का शटर नीचे गिराकर शराब बेच रहे सेल्समैन जितेंद्र निवासी झारखंड को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने सभी मामलों में धारा 144 का उल्लंघन करने व आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है।