फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Lifting could not be done in the market, two lakh quintals arrived in a day

Sirsa News: मंडी में नहीं हो पाया उठान, एक दिन में दो लाख क्विंटल की हुई आवक

Fri, 14 Apr 2023 12:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Fri, 14 Apr 2023 12:12 AM IST
विज्ञापन
Lifting could not be done in the market, two lakh quintals arrived in a day
सिरसा। गेहूं की कटाई होने के बाद मंडियों में तेजी से आवक हो रही है। वीरवार को एक दिन में ही करीब दो लाख क्विंटल गेहूं की आवक मंडियों में हुई है। हालांकि पोर्टल अपडेट न होने के चलते उठान का काम नहीं हो पाया है। सिरसा मार्केट कमेटी की मंडियों में ही अभी ढाई लाख क्विंटल गेहूं खुले आसमान के नीचे पड़ी है। हालांकि जिले में अभी पांच लाख क्विंटल की आवक हो चुकी है। लेकिन अभी तक उठान का काम नहीं हो पाया है।
विज्ञापन

बीते तीन दिनों से लगातार जिले में गेहूं की आवक तेज हो रह है। किसान अलसुबह और रात को भी मंडियों में गेहूं लेकर पहुंच रहे हैं। ताकि उन्हें गेहूं घर पर रखने को मजबूर न होना पड़े। मंडियों में अब तक पांच लाख क्विंटल गेहूं की आवक होने के बाद एजेंसियों की ओर से एमएसपी पर खरीद की जा चुकी है। लेकिन पोर्टल अपडेट होने के चलते अभी तक मंडियों में उठान का काम शुरू नहीं हो पाया है। वहीं जिले में छह मंडियां, सात सब यार्ड और 51 परचेज सेंटर सहित कुल 64 स्थानों पर गेहूं की खरीद प्रक्रिया चल रही है। जिले में अब तक कुल 33 खरीद केंद्रों पर गेहूं की खरीद प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। लेकिन 31 खरीद केंद्रों पर अभी तक गेहूं की आवक नहीं हुई है। हालांकि कई खरीद केंद्रों पर आवक होने के बाद वहां पर खरीद प्रक्रिया भी शुरू नहीं हो पाई है। जिसके चलते मंडी में किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मंडियों में किसान खुले में ही गेहूं डालकर खरीद होने का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन


व्यवस्था को लेकर भी किसानों को उठानी पड़ रही है परेशानी
सिरसा में मंडी में खरीद प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों में खरीद प्रक्रिया धीमी होने और व्यवस्था न होने के चलते किसानों को परेशानी का भी सामना करना पड़ रहा है। सिरसा अनाज मंडी में सीवरेज के पानी मिक्स होकर सप्लाई होने के कारण किसानों व मजदूरों को इस परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जिसके चलते मार्केट कमेटी अधिकारियों को भी शिकायत दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सचिव बोले
मंडी में सीवरेज के पानी की मिक्सिंग होकर सप्लाई होने की शिकायत के बाद मामले का समाधान करवा दिया गया है। पोर्टल शुरू हुआ है। जिसके चलते रात तक उठान का काम शुरू हो जाएगा। मंडी में अभी गेहूं रखने को लेकर किसी तरह की परेशानी नहीं है।
-विरेंद्र मेहता, सचिव, मार्केट कमेटी सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed