फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Life stopped due to cold, Friday night was the coldest of the season

Sirsa News: ठंड से ठहरा जीवन, शुक्रवार की रात रही सीजन की सबसे ठंडी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 24 Dec 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
Life stopped due to cold, Friday night was the coldest of the season
शहर में सुबह के समय अलाव जलाकर तपते लोग। संवाद - फोटो : Sirsa
सिरसा। ठंड के कारण जनजीवन प्रभावित है। शुक्रवार की रात इस सीजन की सबसे ठंडी रात रही। वीरवार को न्यूनतम तापमान जहां 8.4 डिग्री था, वहीं शुक्रवार को 6.6 डिग्री पर आ गया। धुंध पड़ने से फसलों को फायदा मिल रहा है। किसानों का कहना है कि धुंध तो फायदेमंद है, लेकिन कोहरा पड़ा तो फसलों में नुकसान होगा।
विज्ञापन

शुक्रवार के मुकाबले शनिवार को सूर्यदेव के जल्द दर्शन हो गए, परंतु उत्तर दिशा की ओर से चलने वाली शीत लहर से राहत नहीं मिली। धूप खिलने के बावजूद भी लोग अलाव के पास बैठे नजर आए। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक शनिवार रात्रि का तापमान पांच डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुुसार ही 25 से 26 दिसंबर तक न्यूनतम तापमान पांच डिग्री तक रहने का अनुमान है व अधिकतम तापमान 15 से 16 डिग्री तक रह सकता है। इसके बाद तापमान में बढ़ोत्तरी हो सकती है।
विज्ञापन

25 से 30 दिसंबर तक यह रहेगा संभावित तापमान
तिथि न्यूनतम अधिकतम
25 दिसंबर पांच डिग्री 15 डिग्री
26 दिसंबर पांच डिग्री 15 डिग्री
27 दिसंबर छह डिग्री 17 डिग्री
28 दिसंबर सात डिग्री 18 डिग्री
29 दिसंबर आठ डिग्री 16 डिग्री
30 दिसंबर आठ डिग्री 18 डिग्री
धुंध फसलों के लिए लाभकारी : धुंध पड़ने से किसानों के चेहरे पर भी खुशी है। किसान गोपाल, राम निवास, प्यारा राम ने बताया कि धुंध फसलों के लिए लाभकारी है और ओस भी। अब कोहरा पड़ने का अंदेशा बना हुुआ है। उन्होंने कहा कि ये कोहरा फसलों के लिए नुकसानदायक हो सकता है। किसान बताते हैं कि कोहरे से फसल नष्ट होने का भी खतरा रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed