फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   life skill development camp

32 सरकारी स्कूलों में लाइफ स्किल डेवलपमेंट फन कैंप शुरू

Mon, 06 Jan 2020 11:33 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jan 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
life skill development camp
सरकारी स्कूलों में चल रही सर्दी की छुट्टियों में बच्चों को रुचिजनक जानकारी देने के लिए समग्र शिक्षा विभाग ने स्कूलों में लाइफ स्किल डेवलपमेंट फन कैंप लगाए जा रहे हैं। ये कैंप सोमवार से शुरू हो गए हैं। जिसमें बच्चों को प्रयोगात्मक तरीकों से विभिन्न प्रकार की जानकारी दी जाएगी। फन कैंप के लिए जिले के 32 स्कूलों को चयन हुआ है। प्रत्येक स्कूल को कैंप के दौरान आने वाले खर्च के लिए एक हजार रुपये प्रति स्कूल दिया जाएंगे। कैंप के दौरान प्रतिदिन साढ़े तीन घंटे की अवधि में 5 दिन तक अलग अलग विषयों पर चर्चा व कार्य करवाए जाएंगे।
विज्ञापन

समग्र शिक्षा विभाग ने लाइफ स्किल डिवलपमेंट के लिए जिले के सात खंडों के 32 स्कूलों का चयन किया है, जिसमें से 14 स्कूल प्राइमरी व 28 स्कूल सीरियर सेकेंडरी लेवल के हैं। फन कैंप में लगने वाली कार्यशाला 5 दिन तक लगेगी। इस कैंप में प्रत्येक स्कूल के पास 50 विद्यार्थी होंगे, जिसमें एग्रीकल्चर, आर्ट एंड क्राफट, हेल्थ, होम साइंस व मातृभाषा व अंग्रेजी भाषा पर पकड़ के लिए चर्च की जाएगी। स्कूली बच्चे पाठ्यक्रम के अलावा इन कैंपों में बहुत कुछ सीख सकते हैं। बच्चों के अंदर छुपी प्रतिभा इन स्किल कैंपों के माध्यम से बाहर आएगी। स्कूलों में पढ़ने वाली छात्राएं घरों के काम को लेकर काफी रुचि रखती है। स्किल कैंप में उन्हें आचार, सलाद, जैम व के माध्यम से उनकी रूची निकलकर बाहर आती है। साथ ही बच्चों को हेल्थ, बेकिंग व भाषा के संचार के बारे में जानकारी दी जाएगी। जो बच्चों के लिए बहुत सहायक रहेगी।
विज्ञापन

स्कूलों में लाइफ स्किल डेवेलपमेंट कैंप को लेकर कक्षाएं लगाई जा रही है। बच्चों को प्रतिदिन कुछ नया सीखने को मिल रहा है। बच्चे प्रयोग के माध्यम से अधिक सीखते है ऐसे में उनसे आर्ट एंड क्राफ्ट जैसे कार्य को वहीं बनवाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-शशि सचदेवा, सहायक परियोजना अधिकारी, समग्र शिक्षा विभाग ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed