फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Life imprisonment to step father for raping mentally ill handicapped daughter

मानसिक रूप से बीमार दिव्यांग पुत्री से दुष्कर्म करने वाले सौतेले पिता को उम्रकैद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 31 Oct 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
Life imprisonment to step father for raping mentally ill handicapped daughter
सिरसा। मानसिक रूप से बीमार दिव्यांग बेटी से दुष्कर्म करने वाले सौतेले पिता को फास्ट ट्रैक कोर्ट ने दोषी करार देते हुए उम्र कैद की सजा सुनाई है। कोर्ट ने दोषी सौतेले पिता पर 50 हजार रुपये जुर्माना भी लगाया है। जुर्माना न भरने पर छह माह अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा। सजा का फैसला सुनाए जाने से पहले दोषी ने रोते हुए न्यायाधीश प्रवीण कुमार से रहम की गुहार लगाई कि उसकी सजा में नरमी बरती जाए। न्यायाधीश ने कहा, तुमने ऐसा घिनौना कृत्य किया है, इसलिए नरमी की कोई गुंजाइश नहीं। ऐसे अपराध के लिए सख्त सजा दी जाएगी।
विज्ञापन

इस मामले में महिला थाना पुलिस ने पीड़िता की मां की शिकायत पर अभियोग दर्ज किया था। मामले के अनुसार सिरसा शहर की एक महिला ने 31 जुलाई 2020 को महिला थाने में आकर शिकायत दी कि उसके पहले पति की हार्ट अटैक से मौत हो गई थी। इसके बाद उसने हिसार निवासी व्यक्ति के साथ अंतरजातीय विवाह कर लिया। कुछ माह पहले उसका पति कहीं चला गया था। दो महीने बाद वह उसके पास आ गया। 29 जुलाई 2020 को वह सुबह काम पर चली गई। शाम को वापस आई तो उसकी 20 वर्षीय दिव्यांग बेटी रो रही थी। उसने बेटी को चुप करा कर पूछा तो उसने बताया कि पिता संदीप ने उसके साथ दुष्कर्म किया है। इसके बाद महिला थाना पुलिस महिला अधिवक्ता समक्ष पीड़िता का बयान दर्ज करवाकर उसकी मेडिकल जांच करवाई। पुलिस ने संदीप के खिलाफ केस दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। सोमवार को इस मामले का निपटारा करते हुए एडीजे प्रवीण कुमार ने सौतेले पिता को उम्र कैद की सजा सुना दी।
विज्ञापन

इन धाराओं में मिली इतनी सजा
धारा 376 उम्रकैद 6 हजार जुर्माना
धारा 323 एक साल एक हजार जुर्माना
धारा 506 तीन साल 9 हजार जुर्माना
एससी, एसटी एक्ट तीन साल 10 हजार जुर्माना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed