{"_id":"666f2f39413f0c7cb909333e","slug":"leaning-trees-on-the-road-connecting-five-villages-not-being-pruned-sirsa-news-c-128-1-shsr1015-121245-2024-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: पांच गांवों को जोड़ने वाली सड़क पर झुके पेड़, नहीं हो रही छंगाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: पांच गांवों को जोड़ने वाली सड़क पर झुके पेड़, नहीं हो रही छंगाई
Mon, 17 Jun 2024 12:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Mon, 17 Jun 2024 12:00 AM IST
विज्ञापन
सिरसा। डबवाली रोड से पांच गांवों को जोड़ने वाली सड़क पर काफी पेड़ झुके हुए हैं। यह सड़क मीरपुर, अहमदपुर, सुखचैन, केलनियां से होते हुए सिरसा को जोड़ती है। वहीं दूसरी ओर केलनियां से झोरड़, झोथड़, सुल्तानपुरिया गांवों से होते हुए रानियां विधानसभा क्षेत्र को भी जोड़ती है।
डबवाली रोड से गांव मीरपुर और अहमदपुर क्षेत्र में सड़क पर 60 से ज्यादा पेड़ सड़क के बिल्कुल ऊपर झुके हुए हैं। जिनसे इन रोड से आवागमन करने वाले लोगों को हादसा होने का भय बना रहता है। गांव अहमदपुर के सरपंच संदीप कुमार व मोहन लाल पंच, संदीप कुमार पंच व ग्रामीणों ने बताया कि डबवाली रोड से मीरपुर और अहमदपुर को आने वाले सड़क पर 50 से 60 पेड़ जिनमें सफेदे, कीकर के पेड़ सड़क के बिल्कुल ऊपर झुके हुए हैं। आंधी व तुफान के चलते तेज हवा चलने से पेड़ों की टहनियां गिरने से हादसे की आशंका बनी रहती है।
1. दंपती हो चुका है हादसे का शिकार
करीब एक सप्ताह पहले गांव अहमदपुर के रहने वाले कीमत लाल अपनी पत्नी के साथ स्कूटी पर सिरसा की ओर जा रहा था। अचानक से तेज हवा चलने लगी और पेड़ की टहनी गिरने से उनकी स्कूटी अनियंत्रित हो गई। जिसमें वे दोनों घायल हो गए।
विज्ञापन
2. झुके हुए पेड़ों से ट्रॉला टकराया
-आठ दिन पहले रात को एक बड़ा ट्रॉला यहां से गुजर रहा था, अहमदपुर के पास सफेदे का पेड़ झुका होने के कारण ट्रॉले का ऊपरी हिस्सा पेड़ से जा टकराया। हालांकि जान माल का नुकसान तो नहीं हुआ, लेकिन ट्रॉले के ऊपरी हिस्से को नुकसान पहुंचा था।
प्रशासन ने खानापूर्ति के लिए लगाए रिफ्लेक्टर
वन विभाग द्वारा सड़क पर झुके हुए पेड़ों को काटने या उनकी छंगाई करने के बजाय पेड़ों पर रेडियम की पट्टी लगाकर सिर्फ खानापूर्ति की गई है। रात के समय माेड़ अधिक होने के कारण ऊंचे पेड़ों पर लगे यह रिफ्लेक्टर दिखाई नहीं देते। जिससे बड़ा हादसा होने का खतरा बना रहता है।
समस्या को लेकर वन विभाग के अधिकारियों को लगभग तीन बार लिखित व कई बार मौखिक में शिकायत कर चुके हैं, लेकिन वन विभाग के अधिकारियों के कान पर जूं तक नही रेंग रही है। इस मार्ग पर बड़े वाहनों के साथ-साथ छोटे वाहन भी चलते हैं। सबसे अधिक डर तब लगता है, जब आंधी या तूफान आता है।
-संदीप कुमार, सरपंच, गांव अहमदपुर।
गांव अहमदपुर को जाने वाले रोड पर अगर पेड़ झुके हुए हैं और काफी नीचे तक आ गए हैं, तो इसकी जांच करवाई जाएगी। साथ ही इन पेड़ों की छंगाई भी करवाई जाएगी।
-सतीश कुमार, जिला वन अधिकारी, सिरसा