फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Leaders fought for power, voters descended

सत्ता के लिए नेता भिड़े, मतदाता उमड़े

Wed, 15 Oct 2014 10:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरसा
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरसा Updated Wed, 15 Oct 2014 10:21 PM IST
विज्ञापन
Leaders fought for power, voters descended

विधानसभा चुनाव में बुधवार को जहां जिले के मतदाताओं में उत्साह देखने को मिला, वहीं कई जगह नेताओं में चौधर की जंग के चलते हिंसक झड़पें भी हुई।

विज्ञापन


गांव मोडियाखेड़ा में इनेलो नेता अजय चौटाला के रिश्तेदार को गोलियां मारी। इनेलो कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि गोली भाजपा प्रत्याशी सुनीता सेतिया के बेटे गोकुल सेतिया ने मारी है।
विज्ञापन


वहीं, भाजपा कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि उनके कार्यकर्ता का हाथ तोड़ा गया है। इसके अलावा गोशाला मोहल्ला में इनेलो कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि हलोपा प्रमुख गोपाल कांडा ने प्रत्याशी मक्खन लाल सिंगला के भाई को थप्पड़ जड़ दिया। इनके अतिरिक्त भी कई और जगह झड़पें हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


फायरिंग में अजय चौटाला का रिश्तेदार घायल

गांव मोडियाखेड़ा में बीजेपी और इनेलो समर्थकों में सुबह साढे़ दस बजे झड़प हो गई। इस दौरान गोली लगने से इनेलो नेता अजय सिंह चौटाला के रिश्तेदार संदीप चोयल गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायल के परिजन सामान्य अस्पताल से उसे जेसीडी ट्रॉमा सेंटर में ले गए। जेसीडी ट्रॅामा सेंटर में उपचाराधीन संदीप चोयल के चचेरे भाई अभिषेक ने बताया कि भाजपा प्रत्याशी का बेटा गोकुल सेतिया सुबह साढ़े दस बजे अपने समर्थकों के साथ गांव मोड़ियाखेड़ा के सरकारी स्कूल में बने बूथ नंबर 174-175 पर आया।

आरोप है कि उसने बूथ कैपचरिंग का प्रयास किया तो इनेलो समर्थकों ने उसे रोकना चाहा। इसके बाद गोकुल सेतिया ने पिस्तौल से गोलियां चलानी शुरू कर दी।

आरोप है कि गोकुल सेतिया ने चार गोलियां चलाई, जिसमें से दो संदीप चोयल को लगी। घटना के बाद गोकुल सेतिया समर्थकों के साथ गाड़ियों में बैठकर फरार हो गया।

घटना की सूचना मिलने पर सदर थाना प्रभारी प्रदीप कुमार के नेतृत्व मेें भारी पुलिस बल मोड़ियाखेड़ा पहुंचा।

संदीप चोयल को गोली लगने की जानकारी मिलते ही इनेलो नेता एवं ऐलनाबाद से इनेलो प्रत्याशी अभय चौटाला ट्रॉमा सेंटर पहुंचे और इमरजेंसी में जाकर डॉक्टरों से घायल का हालचाल जाना।

मोड़िया खेड़ा में हुई झड़प में इनेलो समर्थकों ने भाजपा नेता गोकुल सेतिया के साथ मौजूद कार्यकर्ता कर्मवीर पर लाठियों से हमला किया।

भाजपा नेता सुरेश पंवार ने घायल को सामान्य अस्पताल में दाखिल करवाया। सुरेश पंवार ने बताया कि गोकुल सेतिया गांव मोड़ियाखेड़ा में समर्थकों के साथ वोटिंग का जायजा लेने गए थे,

जहां पर इनेलो समर्थकों ने भाजपा समर्थकों को घेर लिया और पत्थर बरसाने लगे। आरोप है कि संदीप चोयल ने भाजपा कार्यकर्ता कर्मवीर पर लाठी से हमला किया, जिससे उसका हाथ टूट गया।
 
रामनगरियां में इनेलो समर्थक को पीटा
रामनगरियां के सरकारी स्कूल में बने बूथ नंबर 128 में हलोपा और इनेलो कार्यकर्ताओं के बीच हंगामा हुआ। आरोप है कि हलोपा प्रमुख कांडा के समर्थकों ने इनेलो कार्यकर्ता से मारपीट की।

घायल को उपचार के लिए सामान्य अस्पताल में दाखिल करवाया गया। घायल बसंत सैनी ने बताया कि वह अपने भाई सूरत सैनी के साथ बूथ पर वोट डालने आया था।

गांव का सरपंच बूटा सिंह उनके साथ था। इसी दौरान कांडा समर्थक प्रेम सैनी बिना वजह उनसे उलझ पड़ा और मारपीट शुरू कर दी।

कांडा ने जड़ा थप्पड़, इनेलो कार्यकर्ताओं ने गाड़ी तोड़ी
मतदान प्रक्रिया शुरू हुए तीन घंटे ही हुए थे कि हलोपा प्रत्याशी गोपाल कांडा अपने समर्थकों के साथ गोशाला रोड पहुंचे।

यहां पर कांडा की इनेलो प्रत्याशी मक्खन लाल सिंगला के भाई ओम सिंगला से झड़प हो गई। आरोप है कि कांडा ने ओम सिंगला को थप्पड़ जड़ दिया।

इसके बाद इनेलो समर्थक भड़क गए और उन्होंने गोपाल कांडा के काफिले पर पत्थरबाजी शुरू कर दी। काफिले की एक गाड़ी को इनेलो समर्थकों ने क्षतिग्रस्त कर दिया।

सूचना मिलने पर शहर थाना प्रभारी सुरेश पाल मौके पर पहुंचे और गाड़ी को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया।

हलोपा समर्थकों का कहना है कि उन्हें सूचना मिली थी कि ओम सिंगला गोशाला मोहल्ला में रुपये बांट रहा है। इसके बाद गोपाल कांडा को मौके पर पहुंचना पड़ा। उन्हाेंने किसी के साथ मारपीट करने की बात से इंकार कर दिया।

बीजेपी समर्थक सरपंच पर हमला
भाजपा नेता व गांव शेखुखेड़ा के सरपंच रौनक सिंह ने आरोप लगाया कि गांव के बूथ नंबर 17 पर इनेलो समर्थकों ने उन पर हमला कर दिया।

घायल बीजेपी नेता को सिरसा सामान्य अस्पताल में दाखिल कराया गया है। घायल सरपंच रौनक सिंह ने कहा कि इनेलो समर्थक बलकरण सिंह व चरणजीत सिंह गांव के बूथ नंबर 17 पर पहुंचे।

सरपंच का आरोप है कि इनेलो समर्थक मतदाताओं से जबरन इनेलो के पक्ष में वोट डालने का दबाव बना रहे थे। जब उन्हें रोका तो उन्होंने तेजधार हथियारों से हमला कर दिया।

चतरगढ़पट्टी में पैसे बांटने के आरोप पर हंगामा
चतरगढ़पट्टी के सरकारी स्कूल के पास मतदान के दौरान पैसे बांटने के आरोप पर खूब हंगामा हुआ। पुलिस अधीक्षक मितेश जैन और उपायुक्त अंशज सिंह मौके पर पहुंचे।

जब स्कूल में बने बूथ पर मतदान प्रक्रिया चल रही थी, तब इनेलो समर्थकों ने शोर मचा दिया कि स्कूल के पास ही स्थित एक प्रॉपर्टी डीलर की दुकान में एक उम्मीदवार ने पैसे बांटने के लिए रखे हुए हैं।

उनका आरोप था कि उम्मीदवार बूथ के बाहर पैसे देकर वोट खरीद रहा था। सूचना के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची, लेकिन लोग इस बात पर अड़ गए कि दुकान की तलाशी ली जाए।

मामला बढ़ता देख एसपी मितेश जैन व डीसी डॉ. अंशज सिंह खुद मौके पर पहुंचे। उन्होंने पुलिस कर्मियों को भेजकर प्रॉपर्टी डीलर की दुकान की तलाशी करवाई।

जब तलाशी में पैसे नहीं मिले तो उन्होंने लोगों को इसकी जानकारी देकर शांत करवाया। इस दौरान इनेलो की हलोपा समर्थकों में झड़प हुई, जिसमें दोनों तरफ के लोगों को मामूली चोटें आई।

मतदान केंद्र में भिड़े, आधा घंटा रुका मतदान
गांव नकोड़ा में मतदान केंद्र के अंदर ही कांग्रेस व इनेलो कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। झगड़े के कारण आधा घंटा मतदान रुका रहा।

रानियां से पहुंची पुलिस फोर्स ने मौके पर पहुंच हालात पर काबू पाया। गांव लहरांवाली ढाणी और रानियां के राजकीय प्राथमिक स्कूल में बने मतदान केंद्र पर हलोपा उम्मीदवार गोबिंद कांडा और इनेलो कार्यकर्ता के बीच झड़प हुई।

रानियां में पुलिस थाना के पीछे डंडों से भरी गाड़ी भी पकड़ी गई। गांव नकोड़ा के बूथ नंबर 171 में एक वृद्ध महिला के वोट को लेकर इनेलो व कांग्रेस कार्यकर्ता बूथ के अंदर ही आपस में भिड़ गए।

लगभग आधा घंटा मतदान रुका रहा। बाद में रानियां से अतिरिक्त पुलिस फोर्स बुलाकर स्थिति को काबू में किया गया।

रानियां के राजकीय प्राथमिक स्कूल में बने मतदान केंद्र पर हलोपा प्रत्याशी गोबिंद कांडा की इनेलो कार्यकर्ताओं से झड़प हो गई।

गोबिंद कांडा अनेक समर्थकों के साथ मतदान केंद्र में जाने के प्रयास में थे। इनेलो कार्यकर्ताओं ने एक साथ इतने लोगों के मतदान केंद्र में प्रवेश पर एतराज उठाया।


दोनाें पक्षों में बहस हुई और एक दूसरे का धमकी देने का आरोप भी लगाया जा रहा है। कुछ समय के लिए तनाव पैदा हो गया।

थाने के पीछे इनेलो कार्यकर्ताओं ने एक इनोवा गाड़ी को घेर लिया। गाड़ी के अंदर असलाह होने का आरोप था। तलाशी में डंडे पाए गए।

रानियां के मतदान केंद्रों का निरीक्षण करने के बाद गांव लहरांवाली ढाणी में पहुंचे गोबिंद कांडा की वहां भी इनेलो कार्यकर्ताओं के साथ झड़प हुई।

गांव के पूर्व सरपंच अमरजीत सिद्धू ने कांडा के समर्थकों के साथ मतदान केंद्र में प्रवेश पर एतराज उठाया। सिरसा के पुलिस अधीक्षक को फोन कर भाजपा उम्मीदवार जगदीश नेहरा ने गोबिंद कांडा के एक दर्जन गाड़ियाें के काफिले में घूमने पर एतराज उठाया।

नगर के वार्ड नंबर सात व आठ में प्रात: 10.30 बजे पैसे बांटने की अफवाह फैल गई। कांग्रेस व इनेलो कार्यकर्ताआें ने तत्काल वहां पहुंच क्षेत्र को घेरे में ले लिया। पूर्व पार्षद गुरनाम खिंडा के साथ हलोपा कार्यकर्ताओं की झड़प व हाथापाई हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed