फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Lawyers' strike which was going on for 20 days to demand making Raniya a sub-division ends.

Sirsa News: रानियां को उपमंडल बनाने की मांग के लिए 20 दिन से चल रहा वकीलों का धरना खत्म

Tue, 06 Aug 2024 02:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Tue, 06 Aug 2024 02:40 AM IST
विज्ञापन
Lawyers' strike which was going on for 20 days to demand making Raniya a sub-division ends.
भाजपा के जिलाध्यक्ष शीशपाल अ​धिवक्ताओं को मिठाई ​खिलाते हुए। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रानियां। रानियां तहसील को उपमंडल बनाने की मांग को लेकर 20 दिनों से चल रहा वकीलों का धरना सोमवार को समाप्त हो गया। मुख्यमंत्री के संदेशवाहक के रूप में भाजपा जिलाध्यक्ष शीशपाल कंबोज ने अधिवक्ताओं को जल्द मांग पूरी करने का आश्वासन दिया। ऐसे में अब वकील मंगलवार से अपने काम पर लौट आएंगे।

भाजपा जिलाध्यक्ष शीशपाल कंबोज ने कहा कि वे रानियां को उपमंडल बनाने की मांग को कमेटी के पास भेजेंगे। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी शीघ्र ही रानियां में आयोजित होने वाली जनसभा में रानियां को उपमंडल बनाने की घोषणा करेंगे। आचार संहिता से पहले पहले इसका नोटिफिकेशन करवाया जाएगा। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी जो भी घोषणा करते हैं, वे उन्हें पूरा करते हैं।
विज्ञापन

बार एसोसिएशन के प्रधान आरके बांगा ने कहा कि रानियां तहसील को उपमंडल का दर्जा दिलवाने के लिए बार एसोसिएशन के सदस्य 17 जुलाई से धरने पर हैं। उन्हें अनेक समाजिक, राजनीतिक व धार्मिक संगठनों का समर्थन हासिल हुआ। व्यापार मंडल के सहयोग से दुकानदार व व्यापारी भाइयों ने एक दिन अपने प्रतिष्ठान बंद किये। बांगा ने बताया कि सोमवार को बार सदस्यों के बीच भाजपा के जिलाध्यक्ष शीशपाल कंबोज अपने पदाधिकारियों के साथ रानियां को शीघ्र ही उपमंडल बनाए जाने का मुख्यमंत्री का संदेश लेकर पहुंचे। इसके बाद बार सदस्यों धरना समाप्त करने का निर्णय लिया। जिलाध्यक्ष ने सभी को मिठाई खिलाई। इस अवसर पर भाजपा के महामंत्री सतीश जग्गा, पूर्व जिलाध्यक्ष यतिंद्र सिंह, कपिल सोनी, पूर्ण चंद सेन, अमरीक सिंह राही, रणमाल सिंह, निर्मल बसरा, एडवोकेट सेवा सिंह संधू, ओमप्रकाश कस्वां, हरपाल सिंह रंधावा, भूपिंद्र सिंह विर्क आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed