फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Lathicharge on protesting innocent students is condemnable : Arjun Chautala

प्रदर्शनकारी निर्दोष छात्रों पर लाठीचार्ज निंदनीय : अर्जुन चौटाला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 11 Jun 2025 11:11 PM IST
विज्ञापन
Lathicharge on protesting innocent students is condemnable : Arjun Chautala
सिरसा। इनेलो की छात्र इकाई के राष्ट्रीय प्रभारी एवं रानियां के विधायक अर्जुन चौटाला ने एचएयू परिसर में एमएससी और पीएचडी वजीफों में कटौती के विरोध में शांतिपूर्वक प्रदर्शन कर रहे निर्दोष छात्रों पर लाठीचार्ज को निंदनीय और क्रूरता भरा कदम बताते हुए निंदा की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सबसे निंदनीय बात यह है कि छात्राओं पर भी लाठिया बरसाई गई। लाठीचार्ज से छात्राओं सहित कई छात्रों को गंभीर चोटें आईं हैं। कुछ बच्चों की हालत गंभीर है। उन्होंने कहा कि सामान्य परिवारों से आने वाले छात्र एवं छात्राओं के लिए वजीफा बेहद जरूरी है, क्योंकि छात्रों को आवास, भोजन, शोध सामग्री और परिवहन की सख्त जरूरत होती है।
विज्ञापन

अर्जुन चौटाला ने छात्रों की मांगों का समर्थन करते हुए कहा कि लाठीचार्ज के जिम्मेदार चीफ सिक्योरिटी ऑफिसर और सुरक्षाकर्मियों की तुरंत स्थायी बर्खास्तगी हो। पूरे मामले की निष्पक्ष और पारदर्शी जांच की जाए। वजीफे में कटौती संशोधन को तुरंत वापस लिया जाए और स्नातकोत्तर छात्रों के लिए मूल वजीफा संरचना को बहाल किया जाए। अर्जुन चौटाला ने कहा कि अगर छात्रों पर हमले के लिए माफी नहीं मांगी गई, दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई नहीं की गई और स्कॉलरशिप लूट की नीति को वापस नहीं लिया गया तो इनेलो छात्र संगठन इस तानाशाही के खिलाफ प्रदेशव्यापी जन आंदोलन शुरू करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed