फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Last statement of former CIA incharge convicted of bribery in Sirsa recorded, appeal to leniency in punishment

Haryana: रिश्वत के दोषी पूर्व सीआईए प्रभारी के आखिरी बयान दर्ज, न्यायालय से सजा में नरमी बरतने की गुहार

Wed, 20 Nov 2024 08:25 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Wed, 20 Nov 2024 08:25 AM IST
सार

शिकायत मिलने पर डीएसपी कैलाश के नेतृत्व में विजिलेंस ब्यूरो की टीम पांच जुलाई 2021 को सिरसा पहुंची। इसके बाद सुक्खा सिंह ने एसआई अजय को अनाज मंडी स्थित अपनी आढ़ती की दुकान में बुलाया और एसआई अजय ने सुक्खा से दो लाख रुपये रिश्वत के लिए तो विजिलेंस की टीम ने तुरंत उसे दबोच लिया था।

विज्ञापन
Last statement of former CIA incharge convicted of bribery in Sirsa recorded, appeal to leniency in punishment
कोर्ट (सांकेतिक) - फोटो : ANI

विस्तार

सिरसा जिला एवं सत्र न्यायालय तीन साल पहले दो लाख रुपये रिश्वत लेने के दोषी पूर्व सीआईए प्रभारी अजय कुमार को 21 नवंबर को सजा सुनाएगा। न्यायालय ने दोषी अजय के मंगलवार को आखिरी बयान दर्ज किए। अपने आखिरी बयान में दोषी ने न्यायालय से सजा में नरमी बरतने की गुहार लगाई है।

विज्ञापन


स्टेट विजिलेंस ब्यूरो ने अजय कुमार को पांच जुलाई 2021 को रिश्वत लेते समय रंगे हाथों गिरफ्तार किया था। न्यायालय ने 14 नवंबर को एसआई अजय को दोषी करार दे दिया था। उस समय तक अजय सिरसा पुलिस के एटीवी स्टाफ का प्रभारी था। गिरफ्तारी के बाद जमानत पर जेल से रिहा होने के लिए अजय कुमार ने अतिरिक्त सत्र न्यायालय ने पांच बार जमानत याचिका लगाई और हर बार न्यायालय याचिका खारिज कर दी थी। इसके बाद उसने हाईकोर्ट से जमानत ली।
विज्ञापन


मामले के अनुसार हुडा सेक्टर सिरसा निवासी सुक्खा सिंह ने विजिलेंस निदेशक को दी थी कि उसका पिता बलदेव सिंह एनडीपीएस एक्ट में जिला जेल में है। कोरोना संक्रमण के समय उसके पिता को 42 दिनों की पैरोल मिली थी लेकिन हृदय की बीमारी के कारण उसका पिता तय समय पर वापस जेल नहीं जा पाया। इसके बाद उसके पिता का वारंट जारी हो गया। डबवाली सीआईए प्रभारी एसआई अजय कुमार 15 जून को उनके घर आया और पिता बलदेव को पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद एसआई अजय कहने लगा कि पूरे परिवार को गिरफ्तार कर धारा 216 में चालान करुंगा। अगर बचना है तो तीन लाख रुपये देने होंगे। तब सुक्खा ने एसआई अजय को एक लाख रुपये दे दिए। इसके बाद एसआई अजय ने सुक्खा से कहा कि एसपी साहब ने कहा है कि दो लाख रुपये और देने होंगे, तभी उनका परिवार गिरफ्तारी से बचेगा।


शिकायत मिलने पर डीएसपी कैलाश के नेतृत्व में विजिलेंस ब्यूरो की टीम पांच जुलाई 2021 को सिरसा पहुंची। इसके बाद सुक्खा सिंह ने एसआई अजय को अनाज मंडी स्थित अपनी आढ़ती की दुकान में बुलाया और एसआई अजय ने सुक्खा से दो लाख रुपये रिश्वत के लिए तो विजिलेंस की टीम ने तुरंत उसे दबोच लिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed