फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Last chance for vaccination of health workers today

स्वास्थ्यकर्मियों के टीकाकरण के लिए आज अंतिम मौका

Fri, 19 Feb 2021 11:02 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 19 Feb 2021 11:02 PM IST
विज्ञापन
Last chance for vaccination of health workers today
जिन स्वास्थ्य कर्मियों ने अभी तक कोरोना वैक्सीन नहीं लगवाई है, उनके लिए आज आखिरी मौका है। आज वह तय वैक्सीनेशन सेंटर पर जाकर वैक्सीन लगवा सकते हैं। वहीं, सोमवार से दूसरी डोज लगाने की प्रक्रिया शुरू होगी। इसके लिए अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन

इस सबके बीच शुक्रवार को नागरिक अस्पताल में केवल एक ही केंद्र पर पुलिस कर्मियों को वैक्सीन लगाई गई। जिले में पुलिस के 750 जवान है लेकिन अभी तक केवल 100 जवानों को ही कोरोना वैक्सीन लगी। जबकि स्वास्थ्य विभाग लगातार नगर परिषद, राजस्व विभाग, पुलिस प्रशासन और पंचायती राज अधिकारियों को पत्र लिखकर कर्मचारियों को केंद्र में भेजने की अपील की है। इसके बाद भी कर्मचारी कोरोना वैक्सीन लगवाने से कतरा रहे हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य कर्मियों को दूसरी डोज सोमवार से
पहले चरण में कोरोना वैक्सीन लगवा चुके स्वास्थ्य कर्मियों को कोविशील्ड की दूसरी डोज सोमवार से लगाई जाएगी। इसके अलावा मंगलवार व वीरवार को भी टीकाकरण किया जाएगा। विभाग ने सभी सेंटरों पर कोरोना वैक्सीन लगाने की प्लानिंग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फ्रंट लाइन कर्मियों को वैक्सीन लगाने को लेकर लगातार संबंधित अधिकारियों को सूचना दी जा रही है। लेकिन कम कर्मचारी ही कोरोना वैक्सीन लगवाने के लिए केंद्रों पर पहुंच रहे हैं। फ्रंट लाइन वर्करों को पहली और स्वास्थ्य कर्मियों को दूसरी डोज लगाने के लिए सोमवार को मेगा ड्राइव चलाया जाएगा।
- डॉ. बालेश बांसल, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed