{"_id":"68aca27bf3cc450af6023675","slug":"last-chance-for-students-who-have-not-been-able-to-pass-for-a-long-time-to-pay-15000-rupees-fee-sirsa-news-c-128-1-svns1027-143119-2025-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: लंबे समय से पास नहीं हो रहे विद्यार्थियों के लिए अब 15,000 फीस में आखिरी मौका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: लंबे समय से पास नहीं हो रहे विद्यार्थियों के लिए अब 15,000 फीस में आखिरी मौका
विज्ञापन
सिरसा। चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय की ओर से सोमवार को उन विद्यार्थियों को आखिरी मौका दिया गया है, जो लंबे समय से अपने विषयों के परीक्षा पास नहीं कर पा रहे। इसके लिए इन विद्यार्थियों को 15 हजार रुपये की फीस देनी होगी। तभी वह इस विशेष अनुग्रह पर दिए गए मौके का लाभ उठा सकेंगे।
इस मौके के बाद विवि प्रशासन की ओर से ऐसे विद्यार्थियों को को रियायत नहीं दी जाएगी। क्योंकि इस कारण लंबे समय से एग्जाम ब्रांच के अधिकारियों और कर्मचारियों को परेशान होना पड़ता है। इसलिए अब विश्वविद्यालय प्रशासन ने आखिरी मौका दिया है। वहीं, सामान्य तौर पर परीक्षा में फेल हुए छात्र -छात्राओं को आठ हजार रुपये फीस देने होगी।
28 अगस्त से खोला जाएगा पोर्टल
विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से 28 अगस्त से ऑनलाइन आवेदन के लिए पोर्टल खोला जाएगा। जिससे कि छात्र-छात्राएं ऑनलाइन परीक्षा देने के लिए आवेदन कर सकें। वहीं, विवि प्रशासन को भारी भरकम फीस लेने के पीछे मकसद है कि विश्वविद्यालय में पढ़ने वाले हर बच्चा बेहतर शिक्षा प्राप्त करें और अपनी पढ़ाई पर पूर्ण ध्यान केंद्रित करें। वह हर परीक्षा में उत्तीर्ण हो यही उसका मकसद रहे। इससे विश्वविद्यालय की शिक्षा प्रणाली की गुणवत्ता बढ़ेगी।
विज्ञापन
इस प्रकार है शेड्यूल
- परीक्षा फॉर्म जमा करने के लिए पोर्टल खुलने की तिथि - 28 अगस्त
- ऑनलाइन/ऑफलाइन माध्यम से परीक्षा फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि- 5 सितंबर
- परीक्षा प्रारंभ होने की तिथि- 16 सितंबर
सामान्य अवसर के अंतर्गत आने वाले सभी छात्र
- सामान्य अवसर के अंतर्गत आने वाले यूजी/पीजी छात्रों (सेमेस्टर/वार्षिक प्रणाली) के लिए (संबद्ध महाविद्यालयों के एनईपी-2020 कार्यक्रमों के अंतर्गत आने वाले छात्रों को छोड़कर) आठ हजार रुपये फीस निर्धारित की गई है।
- विशेष अनुग्रह अवसर के अंतर्गत आने वाले सभी छात्र यूजी/पीजी छात्रों (सेमेस्टर/वार्षिक प्रणाली) के लिए, जिनके सभी परीक्षा अवसर पहले ही समाप्त हो चुके हैं। उनकी फीस 15 हजार रुपये निर्धारित की गई है।
-- -- -- -- -- -- -- पूर्व छात्र- छात्राओं को विशेष मौका दिया गया है। वह इस आखिरी मौके का लाभ उठा सकते हैं। इसके उपरांत लंबे समय से अटके विद्यार्थियों को कोई और मौका नहीं दिया जाएगा। विश्वविद्यालय की परीक्षा प्रणाली को सुधारने की दिशा में यह कदम उठाया गया है। इसके साथ ही विश्वविद्यालय में आने वाला हर विद्यार्थी अपने विषयों को गंभीरता से पढ़े और उत्तीर्ण हो यही हमारा लक्ष्य है।
- प्रो. विजय कुमार, कुलपति, सीडीएलयू।