फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   larva found in 500 houses

Sirsa News: 500 घरों में मिला मच्छरों का लार्वा, डेंगू और मलेरिया फैलने की आशंका

Wed, 19 Aug 2026 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Wed, 19 Aug 2026 11:25 PM IST
विज्ञापन
larva found in 500 houses
फोटो 26
विज्ञापन

डेंगू-मलेरिया की रोकथाम को स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, 150 लोगों को नोटिस जारी किए गए हैं
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। मानसून सीजन में डेंगू और मलेरिया की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट है। शहर में विभाग की 56 ब्रीडिंग चेकर टीमें घर-घर जाकर मच्छरों के लार्वा की जांच कर रही हैं। अब तक करीब 500 घरों में मच्छरों का लार्वा मिला है। इनमें से 150 लोगों को नोटिस जारी किए गए हैं।
स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर जाकर लोगों को मच्छरजनित बीमारियों के प्रति जागरूक करने के साथ संभावित मरीजों की जांच भी कर रही हैं। घरों में कूलर, पानी की टंकियों, होद और अन्य स्थानों पर जमा पानी की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

जहां पानी में मच्छरों का लार्वा पाया जा रहा है वहां मौके पर ही पानी खाली करवाने के साथ दवा का छिड़काव किया जा रहा है। विभाग की ओर से खाली स्थानों और जलभराव वाले क्षेत्रों में भी दवा का छिड़काव किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारियों के अनुसार, एक लीटर पानी में करीब डेढ़ मिलीलीटर टेमीफॉस मिलाकर लगभग 500 वर्ग मीटर क्षेत्र में रुके पानी या नालियों में इसका छिड़काव किया जाता है। यह मच्छरों के लार्वा को नष्ट करने में प्रभावी है।
जिला महामारी विशेषज्ञ डॉ. अभिजीत गर्ग ने बताया कि जिले में अभी तक डेंगू और मलेरिया का कोई मामला सामने नहीं आया है। इसके बावजूद मानसून के दौरान मच्छरों की बढ़ती संख्या को देखते हुए विभाग लगातार निगरानी कर रहा है।
डॉ. अभिजीत ने बताया कि नगर परिषद को शहर में फॉगिंग करवाने के लिए पत्र भी लिखा है। पार्षदों की ओर से भी वार्डों में फॉगिंग करवाने की मांग की जा रही है। लंबे समय से पानी के ठहराव से बढ़ रहे मामले स्वास्थ्य विभाग की टीमें ग्रामीण क्षेत्रों में भी लोगों को जागरूक कर रही हैं।
उन्होंने कहा कि जहां लंबे समय से पानी जमा होने की सूचना मिल रही है वहां जलभराव समाप्त करवाने के प्रयास किए जा रहे हैं। शहर में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के कारण जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हैं।
कूड़े में बारिश का पानी जमा होने से मच्छरों के पनपने की आशंका बढ़ गई है। ऐसे में ब्रीडिंग चेकर टीमें कूड़े के ढेरों में जमा पानी पर भी दवा का छिड़काव कर रही हैं। नगर परिषद की ओर से डंपिंग प्वाइंटों पर भी दवा का छिड़काव किया जा रहा है।

सफाई नहीं होने पर बढ़ेगा मच्छरों का प्रकोप
डॉ. अभिजीत गर्ग ने कहा कि यदि शहर में जल्द सफाई व्यवस्था बहाल नहीं हुई तो मच्छरों का प्रकोप बढ़ सकता है। उन्होंने सरकारी विभागों के साथ आमजन से भी अपने आसपास पानी जमा न होने देने और साफ-सफाई बनाए रखने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed