फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Land registration e-portal stalled for a week, 400 registries disrupted so far

Sirsa News: एक सप्ताह से भूमि पंजीकरण ई-पोर्टल ठप, अब तक 400 रजिस्ट्री हुई बाधित

Wed, 20 Mar 2024 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Wed, 20 Mar 2024 11:40 PM IST
विज्ञापन
Land registration e-portal stalled for a week, 400 registries disrupted so far
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। ई पोर्टल तकनीकी खराबी के चलते ई-दिशा केंद्र में बुधवार को भूमि पंजीकरण से जुड़ा बाधित रहा। ई-पोर्टल में खामी के चलते पिछले एक सप्ताह से अब तक 400 रजिस्ट्री नहीं हुई है। हालांकि बीते शुक्रवार रात्रि को जिले के अन्य खंडों में पोर्टल की समस्या दूर हो गई थी।
लघु सचिवालय स्थित ई दिशा केंद्र में हर रोज करीब 50 लोग रजिस्ट्री करवाते हैं। तकनीकी खराबी के चलते एक सप्ताह से पोर्टल पूरी तरह से बंद है। ई-दिशा केंद्र में सबसे अधिक कार्य भूमि पंजीकरण व इंतकाल से संबंधी कार्य होता है। बुधवार को भी ई पोर्टल बंद रहा। इसक चलते ई दिशा केंद्र पूरी तरह से खाली नजर आया। पोर्टल शुरू होने को लेकर लोग बार-बार काउंटर पर बैठे लोगों से जानकारी हासिल कर रहे हैं। लेकिन ऑपरेटर एक ही जवाब पोर्टल को दुरुस्त किया जा रहा है, दे रहे हैं।
विज्ञापन

13 मार्च से ही जिले की सभी तहसील केंद्रों पर भूमि पंजीकरण से जुड़ा ई पोर्टल बंद हो गया था। शुक्रवार रात्रि करीब 12 बजे के बाद डबवाली, ऐलनाबाद, रानियां व चोपटा सहित अन्य स्थानों पर पोर्टल शुरू हो चुका है, लेकिन सिरसा के ई-दिशा केंद्र में अभी भी पोर्टल नहीं चल पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन:
सिरसा ई दिशा केंद्र का पोर्टल अभी तक बंद है और अन्य स्थानों पर शुक्रवार से चल चुका है। यहां का पोर्टल कब चलेगा इस संबंध में हमारे पास कोई जानकारी नहीं है। - जेपी, जूनियर प्रोग्रामर ई दिशा सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed