फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Lakhs stolen from locked house in ward number 10

Sirsa News: वार्ड नंबर 10 में बंद पड़े घर से हुई लाखों की चोरी

Mon, 19 Jun 2023 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Mon, 19 Jun 2023 11:26 PM IST
विज्ञापन
Lakhs stolen from locked house in ward number 10
मौके पर पहुंची पुलिस जांच करती हुई। 
ऐलनाबाद। शहर के वार्ड नंबर 10 में बंद पड़े घर में अज्ञात चोरों ने लाखों रुपये की चोरी कर ली। पिछले करीब 4 दिनों से घर बंद पड़ा हुआ था। घर में चोरी की सूचना सोमवार सुबह हुई। पीड़ित महिला ने चोरी की सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन

पीड़िता ने बताया कि परिवार गत 14 जून को गर्मियों की छुट्टियों में अपने रिश्तेदारों के पास गया हुआ था और पीछे उनका घर बंद पड़ा था। सोमवार सुबह करीब 9ः30 बजे घर वापस लौटे तो देखा कि कॉरिडोर में लगा हुआ ताला टूटा हुआ पड़ा है। उन्होंने जब घर के अंदर जाकर देखा तो घर का पूरा सामान अस्त-व्यस्त पड़ा था और कमरों में रखी अलमारियों के दरवाजे भी टूटे पड़े थे। इस दौरान अलमारी में रखे बीस हजार की नकदी, 3 जोड़ी चांदी की पाजेब, 2 जोड़ी सोने की बालियां, एक सोने की अंगूठी, 1 जोड़ी सोने के टॉप्स व दो सोने की मूर्ति वहां से गायब मिली। पीड़ित महिला ने आसपास के लोगों को घटना की जानकारी दी जिस पर पड़ोसियों ने तुरंत 112 नंबर पर वारदात की सूचना दी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मौका मुआयना किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed