फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Lack of coordination: Two months ago, one department built a road with 23 lakhs, the other uprooted it to lay drinking water line.

तालमेल का अभाव : दो माह पहले 23 लाख से एक विभाग ने बनाई सड़क, पेयजल लाइन डालने के लिए दूसरे ने उखाड़ी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 14 Apr 2023 11:13 PM IST
विज्ञापन
Lack of coordination: Two months ago, one department built a road with 23 lakhs, the other uprooted it to lay drinking water line.
सिरसा। नगर परिषद की ओर से शहर में दो माह पहले बनाई गई सड़क को जन स्वास्थ्य विभाग ने उखाड़ दिया। अधिकारियों का कहना है कि यहां पीने के पानी की लाइन बिछाई जाएगी। ऐसे में स्पष्ट हो गया है कि सरकारी विभागों में ही आपसी समन्वय का अभाव है। हालांकि अधिकारियों का दावा है कि संबंधित विभाग से अनुमति लेकर काम किया जा रहा है और इसकी रिपेयर भी करवा दी जाएगी। आमजन को बार-बार गली बनाने और उखाड़ने के कारण परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस गली से प्रतिदिन 5 से 7 हजार लोग गुजरते हैं और आसपास की 10 हजार से ज्यादा आबादी प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन

करीब 15 वर्ष बाद नगर परिषद की ओर से शहर के मॉल गोदाम रोड का निर्माण करने का काम शुरू किया गया था। दो माह पहले ही माल गोदाम रोड के निर्माण का काम सालासर धाम मंदिर से लेकर रेलवे स्टेशन गेट तक पूरा हुआ था। जिस पर करीब 23 लाख की लागत आई थी। हालांकि इसके दूसरे हिस्से के निर्माण का काम होना अभी शेष है, लेकिन अब जन स्वास्थ्य विभाग ने यहां पर पेयजल की पाइप लाइन डालने के लिए रोड पर लगी हुई इंटरलॉकिंग ईंटों को तोड़ दिया है और यहां पर पेयजल लाइन डालने का काम किया जा रहा है। हालांकि पाइप लाइन डालने के लिए विभाग के पास एनओसी भी है, लेकिन सवाल यह उठता है कि जो काम रोड निर्माण से पहले होना चाहिए था वह काम अब संबंधित विभाग की ओर से करवाया जा रहा है। जिसके चलते रोड की गुणवत्ता कम होने के साथ-साथ उसका समय भी कम हो जाता है। विभाग का आपस में तालमेल न होने से सरकार के राजस्व को नुकसान पहुंचता है। पहले रोड निर्माण पर सरकार की ओर से राशि को खर्च किया गया था। ऐसे में अब रोड उखाड़ने के बाद उसकी दोबारा से मरम्मत करने के लिए विभाग की ओर से खर्च उठाया जाएगा।
विज्ञापन


पहले भी इस तरह के आ चुके हैं कई मामले सामने
विभागों का आपस में तालमेल न होने के कई मामले पहले भी सामने आ चुके हैं, लेकिन इसके बाद भी प्रशासन की ओर से कोई भी सख्ती नहीं की जा रही है। शहर के हिसार रोड पर भी पहले इस तरह का ही मामला देखने को मिला था। यहां पर नगर परिषद की ओर से एक बार रोड को उखाड़ने के बाद अमृत योजना के तहत पानी की बड़ी पाइप लाइन डालने का काम किया गया था और ठेकेदार ने पत्थर डालकर रोड के निर्माण का काम शुरू कर दिया। जिसके कुछ दिन पश्चात ही जन स्वास्थ्य विभाग ने वहां पर सीवरेज लाइन डालने के लिए दोबारा से रोड की खोदाई कर डाली। जिसके पश्चात फिर से यहां पर पेयजल लाइन डालने के लिए रोड को उखाड़ा गया। ऐसे में करीब डेढ़ वर्ष तक शहर वासियों को इस परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन



पेयजल लाइन डालने के लिए माल गोदाम रोड पर काम शुरू किया गया है। इसके लिए नगर परिषद की ओर से एनओसी भी ली गई। रोड की मरम्मत का काम भी ठेकेदार की ओर से ही किया जाएगा।
-दीपक कुमार, एसडीओ, जन स्वास्थ्य विभाग सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed