{"_id":"629078cd1cdade231801e9f2","slug":"labourer-commits-suicide-in-sirsa","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: आठ माह पहले मजदूरी करने यूपी से आया था सिरसा, पेड़ से फंदा लगाकर की आत्महत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: आठ माह पहले मजदूरी करने यूपी से आया था सिरसा, पेड़ से फंदा लगाकर की आत्महत्या
Fri, 27 May 2022 12:38 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Fri, 27 May 2022 12:38 PM IST
सार
उत्तर प्रदेश के थाना गिरवा के गांव छोटामोड़ का रहने वाला 32 साल का शिव कुमार अविवाहित था और सिरसा के गांव रंगड़ी खेड़ा में मजदूरी करने आया था। बताया जा रहा है कि वह मानसिक तौर पर परेशान भी था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सिरसा सदर थाना क्षेत्र के गांव रंगड़ी खेड़ा में स्थित एक ईंट भट्ठे पर काम करने वाले मजदूर ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। मजदूर आठ माह पहले ही उत्तर प्रदेश से सिरसा आया था और यहां अपनी भाभी के साथ ईंट भट्ठे पर काम कर रहा था। मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के थाना गिरवा के गांव छोटामोड़ निवासी 32 वर्षीय शिव कुमार करीब आठ माह पहले ही सिरसा के गांव रंगड़ी खेड़ा में मजदूरी करने के लिए आया था। मजदूर ने रात को ईंट भट्ठे के पास स्थित पेड़ पर साफा बांधकर आत्महत्या कर ली। मृतक भट्ठे पर अपनी भाभी के साथ रहता था। सुबह जब अन्य मजदूरों ने देखा तो शिव पेड़ के साथ लटका हुआ मिला तो उन्होंने मामले की सूचना ईंट भट्ठा मालिक और पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया और सामान्य अस्पताल में पहुंचा दिया। बताया जा रहा है कि शिव कुमार मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। वह अविवाहित था। जांच अधिकारी राजपाल ने बताया कि मामले में इत्तेफाकिया कार्रवाई की जा रही है। शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया जाएगा।
विज्ञापन