फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Laborer dies after getting buried under soil while pressing pipeline

Sirsa News: पाइप लाइन दबाते समय मिट्टी के नीचे दबने से मजदूर की मौत

Sat, 11 Nov 2023 10:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sat, 11 Nov 2023 10:26 PM IST
विज्ञापन
Laborer dies after getting buried under soil while pressing pipeline
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। गांव नेजाडेला कलां के मजदूर बूटाराम की मिट्टी के नीचे दबने से मौत हो गई। मृतक की पत्नी सुखचैन कौर ने ठेकेदार पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया है। मृतक की पत्नी सुखचैन कौर के बयान पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सुखचैन कौर ने बताया कि उसकी शादी बूटाराम से करीब 10 साल पहले हुई थी। बूटा राम गांव चौबुर्जा में ठेकेदार संदीप कुमार वासी फतेहाबाद के पास काम करता था। कौर ने बताया कि गांव झोपड़ा वासी देवीलाल उसके पति को लेने के लिए आया था। 10 नवंबर को शाम करीब 7 बजे उसे सूचना मिली कि उसके पति की गांव चौबुर्जा में हेतु राम खिचड़ के खेत में पानी की पाइप दबाते समय जेसीबी द्वारा मिट्टी गिरने के कारण उसके नीचे दबने से पति की मौत हो गई है। पत्नी ने ठेकेदार पर आरोप लगाते हुए कहा कि मौके पर ठेकेदार द्वारा किसी प्रकार की सुरक्षा के प्रबंध नहीं किए गए थे। मृतक की पत्नी ने कहा कि इस घटना के बाद ठेकेदार मौके से फरार हो गया। उसके पति का इलाज करवाने के लिए नागरिक अस्पताल लेकर गए। जहां इलाज के दौरान बूटाराम की मृत्यु हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed