फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Kumhar-Prajapati community sought candidature from BJP

Sirsa News: कुम्हार-प्रजापति समाज ने भाजपा से मांगी उम्मीदवारी

Mon, 09 Sep 2024 02:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Mon, 09 Sep 2024 02:12 AM IST
विज्ञापन
Kumhar-Prajapati community sought candidature from BJP
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। कुम्हार-प्रजापति समाज ने राजनीतिक दलों से समानता के आधार पर राजनीतिक हिस्सेदारी मांगी है। प्रजापति समाज के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष एडवोकेट धीरज महारुद्रा ने रविवार को कुम्हार धर्मशाला में पत्रकारों से कहा कि सभी राजनीतिक दलों ने कुम्हार-प्रजापति और पिछड़ा वर्ग समाज की अनदेखी की है। विधानसभा चुनाव में भाजपा ने रानियां में कंबोज बिरादरी को टिकट दिया है। इसलिए डबवाली क्षेत्र से कुम्हार-प्रजापति समाज को उम्मीदवारी दी जाए।
उन्होंने बताया कि कुम्हार-प्रजापति समाज के डबवाली में करीब 22,000 मतदाता हैं, जबकि रानियां हलके में करीब 28,000 वोटर हैं। अगर कंबोज और कुम्हार समाज को मिला दिया जाए तो इन दोनों सीटों पर इस समाज की बहुलता है। इस आधार पर ये दोनों सीटें भाजपा जीत सकती है। उन्हें बिश्नोई, जट सिख, कंबोज सहित अनेक समाज के लोगों का समर्थन प्राप्त है।
विज्ञापन

एडवोकेट धीरज ने बताया कि सिरसा लोकसभा क्षेत्र में कुम्हार-प्रजापति समाज के दो लाख से अधिक मतदाता हैं। ऐसे में प्रजापति समाज ने भाजपा समेत सभी राजनीतिक दलों से राजनीति में समानता के आधार पर उनके समाज को भागीदारी देने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेस या अन्य दल समाज को टिकट देते हैं तो यह स्वागत है। वह पूरा सहयोग करेंगे, लेकिन उनकी विचारधारा भाजपा से जुड़ी है। इसलिए उनकी प्राथमिकता भाजपा है। उन्होंने कहा कि राजनीति किसी की बपौती नहीं है। संविधान ने सभी को बराबरी का अधिकार दिया है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का कार्यकर्ता होने के नाते राष्ट्र सेवा ही उनका परम धरम है। भाजपा के प्रति उनकी अटूट निष्ठा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed