फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   kukkut unit distributed

Sirsa News: 26 किसानों को निशुल्क बैकयार्ड कुक्कुट इकाई वितरित

Wed, 05 Aug 2026 11:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Wed, 05 Aug 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
kukkut unit distributed
बैकयार्ड पोल्ट्री यूनिट पशुपालकों को सौंपते हुए अ​धिकारी। विभाग
बड़ागुढ़ा में 13 इकाइयां, चट्ठा में 10 और डबवाली में 3 इकाइयां वितरित
विज्ञापन

फोटो - 26
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। हरियाणा सरकार के पशुपालन एवं डेयरी विभाग ने ग्रामीण क्षेत्रों में स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए पहल की है। विभाग ने जिले के 26 किसानों को निशुल्क बैकयार्ड कुक्कुट इकाई वितरित की हैं। इसका उद्देश्य किसानों की आय में वृद्धि करना है।
ये इकाइयां पशु चिकित्सालय बड़ागुढ़ा, चट्ठा और डबवाली के माध्यम से दी गईं। बड़ागुढ़ा में 13 इकाइयां, चट्ठा में 10 और डबवाली में 3 इकाइयां वितरित की गईं। प्रत्येक लाभार्थी को 50 चूजे, दाना और पानी के लिए आवश्यक उपकरण मुफ्त मिले।
विज्ञापन

अधिकारियों ने किसानों को कुक्कुट पालन के वैज्ञानिक तरीके बताए। संतुलित आहार, स्वच्छता और रोग नियंत्रण की जानकारी भी दी गई। उपनिदेशक पशुपालन विभाग डॉ. राजकुमार बैनीवाल ने यह जानकारी दी। उपमंडल अधिकारी कालांवाली ने भी इस पहल की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

आय और पोषण में सुधार
उपनिदेशक डॉ. राजकुमार बैनीवाल ने बताया कि बैकयार्ड कुक्कुट पालन कम लागत में अतिरिक्त आय का प्रभावी माध्यम है। इससे ग्रामीण परिवारों की आर्थिक स्थिति मजबूत होने के साथ पोषण स्तर में भी सुधार होता है। उन्होंने किसानों से विभाग के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए इसे सफल व्यवसाय बनाने की अपील की। किसानों को सरकार की विभिन्न पशुपालन योजनाओं का अधिकतम लाभ उठाने को भी कहा गया। लाभार्थी किसानों ने हरियाणा सरकार और पशुपालन एवं डेयरी विभाग का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed