फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   krishna jiladhyaksh of meghwal sabha

Sirsa News: मेघवाल महासभा के कृष्ण चौहान बने सर्वसम्मत जिलाध्यक्ष

Sat, 11 Apr 2026 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sat, 11 Apr 2026 11:28 PM IST
विज्ञापन
krishna jiladhyaksh of meghwal sabha
फोटो-1
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। मेघवाल महासभा की बैठक शनिवार को युवक साहित्य सदन हाल में संपन्न हुई। बैठक में जिलेभर से आए मेघवाल समाज के लोगों ने शिरकत की। कोषाध्यक्ष जीत राम कालवा ने बीते वर्ष का लेखा-जोखा पेश किया।
जिला व ब्लॉक स्तर की कार्यकारिणी का भी गठन किया गया। बैठक में समाज में फैली मृत्युभोज, दहेजप्रथा, नशाखोरी जैसी कुरीतियों को मिटाने के अलावा युवक-युवतियों में बेहतर शिक्षा के प्रचार-प्रसार सहित विभिन्न विषयों पर विचार विमर्श हुआ।
विज्ञापन

सभा के संस्थापक धन्नादास ऋषि रायपुर ने कहा कि समाज में फैलीं कुरीतियों को दूर करने व आगे बढ़ने के लिए शिक्षा आधार है। समाज के युवाओं से उन्होंने आह्वान किया कि वे मेघवाल महासभा के साथ जुड़कर अपना योगदान शेयर करें ताकि समाज में फैली कुरीतियों को मिटाया जा सके। इस मौके पर पूर्व अध्यक्ष रामनारायण, मास्टर रामभगत, कार्तिक मेहरा, महावीर एमसी, ओमप्रकाश पटीर व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कृष्ण चौहान बने सर्वसम्मति जिलाध्यक्ष
मेघवाल महासभा की जिला व ब्लॉक कार्यकारिणी सर्वसम्मति से बनाई गई। इसमें लीलूराम आशाखेड़ा सरंक्षक, कृष्ण चौहान जांडवाला प्रधान, भूषण लाल बरोड़ उप प्रधान, सुरजीत सिंह एडवोकेट सचिव, जीतराम कालवा कोषाध्यक्ष व राजेंद्र पटीर को मीडिया प्रभारी बनाया गया। इसके अलावा, बीरबल भुक्कल नाथूसरी चोपटा, कार्तिक मेहरा सिरसा, औम प्रकाश ऐलनाबाद, दुलीचंद परिहार को बड़ागुढ़ा ब्लॉक का प्रधान बनाया गया। ब्लॉक प्रधानों को आगे कार्यकारिणी गठित करने का अधिकार भी दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed