फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   knee problem in youth

Sirsa News: बदलते मौसम में युवा भी घुटनों की जकड़न से परेशान

Wed, 28 Oct 2026 12:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Wed, 28 Oct 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
knee problem in youth
अस्पताल में उपचार के लिए आए हुए मरीज ओपीडी के बाहर बैठे हुए अपनी बारी का इंतजार करते हुए। संवाद
फाेटो - 27
विज्ञापन

- लंबे समय तक बैठने, शारीरिक गतिविधियों की कमी और असंतुलित खानपान से बढ़ रहीं दिक्कतें
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। बदलते मौसम के साथ जोड़ों में दर्द और घुटनों में जकड़न की शिकायतें बढ़ रही हैं। यह परेशानी अब कम उम्र के लोगों में भी देखी जा रही है जो पहले उम्र बढ़ने पर होती थी। 30 वर्ष की आयु के कई लोग घुटनों में अकड़न और उठने-बैठने में कठिनाई महसूस कर रहे हैं।
जिला नागरिक अस्पताल के हड्डी रोग विशेषज्ञ कमल बेनीवाल ने इस पर चिंता जताई है। उनके अनुसार, शारीरिक गतिविधियों की कमी एक प्रमुख कारण है। घंटों बैठकर काम करना और असंतुलित खानपान भी समस्या को बढ़ा रहा है।
विज्ञापन

बदलती जीवनशैली में नियमित व्यायाम और चलना-फिरना कम हो गया है। कार्यालयों में लंबे समय तक कुर्सी पर बैठना और मोबाइल का अधिक उपयोग आम है। शारीरिक मेहनत से दूरी मांसपेशियों की ताकत और जोड़ों की गतिशीलता को प्रभावित करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे लंबे समय तक बैठने के बाद उठते समय घुटनों में खिंचाव या जकड़न महसूस होती है। हालांकि, हर मामले में दर्द का कारण अलग हो सकता है। लगातार बनी रहने वाली परेशानी की जांच कराना आवश्यक है।
मौसम का प्रभाव और अन्य कारण
कमल बेनीवाल ने बताया कि तापमान में बदलाव से जोड़ों का दर्द बढ़ सकता है। गठिया या जोड़ों से जुड़ी समस्या वाले लोगों में लक्षण अधिक महसूस होते हैं। कम उम्र में घुटनों का दर्द केवल मौसम के कारण नहीं मानना चाहिए। चोट, वजन बढ़ना और मांसपेशियों की कमजोरी भी इसकी वजह हो सकती है। अन्य चिकित्सकीय स्थितियां भी दर्द का कारण बन सकती हैं।

दिनचर्या में बदलाव जरूरी
हड्डी रोग विशेषज्ञ ने नियमित शारीरिक गतिविधि अपनाने की सलाह दी है। लंबे समय तक लगातार बैठने से बचें और बीच-बीच में उठकर चलें। संतुलित आहार, पर्याप्त नींद और शरीर के अनुकूल व्यायाम दिनचर्या का हिस्सा हों। घुटनों में लगातार दर्द, सूजन, लालिमा या चलने में परेशानी होने पर चिकित्सक से परामर्श लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed