फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Kisan Union will contest elections in Haryana

Haryana: प्रदेश में भी किसान यूनियन लड़ेगी चुनाव, चढूनी बोले- किसानों के साथ बैठक करके तैयार की रणनीति

Wed, 21 Jun 2023 11:18 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, रानियां, सिरसा (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, रानियां, सिरसा (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 21 Jun 2023 11:18 PM IST
सार

किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी ने कहा कि किसानों के साथ बैठक करके रणनीति तैयार की है। कहा कि एमएसपी के लिए फिर बड़ा आंदोलन होगा। 

विज्ञापन
Kisan Union will contest elections in Haryana
किसानों के साथ मुलाकात करते हुए गुरनाम सिंह चढूनी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

भारतीय किसान यूनियन (चढूनी) के अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी ने कहा कि देश के किसानों को एकजुट होकर इस तानाशाही सरकार के खिलाफ आवाज उठाने की जरूरत है। किसानों को राजनीति में आना ही पड़ेगा, अन्यथा यह दमन चक्र रुकने वाला नहीं है। उन्होंने कहा कि लोकसभा व विधानसभा चुनाव को लेकर रणनीति तैयार की जा रही है। पंजाब की तरह हरियाणा में भी किसान यूनियन चुनाव लड़ेगी। इसके लिए सर्वे कराया जा रहा है।
विज्ञापन


गुरनाम सिंह चढूनी ने गांव नकोड़ा में किसान नेता हरविंद्र सिंह के निवास स्थान पर किसानों व यूनियन के पदाधिकारियों से मुलाकात की। किसान नेताओं से आंदोलन की रणनीति को लेकर विचार-विमर्श किया। लोकसभा व विधानसभा चुनाव को देखते हुए इस बारे में किसानों से सलाह-मशविरा किया गया। गुरनाम सिंह चढूनी ने कहा कि सबसे ज्यादा मार कमेरे वर्ग को सहनी पड़ी है। कमेरा वर्ग जब तक इकट्ठा नहीं होता तब तक ऐसे ही शासन चलता रहेगा।
विज्ञापन


उन्होंने भाजपा सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि इस सरकार ने पहले किसानों पर लाठीचार्ज किया, फिर सरपंचों को निशाना बनाया गया। अब अगली बारी विधायकों की है। सरकार ऐसा कानून ले आएगी, जिसमें विधायकों को अपनी मर्जी से काम करवाने की अनुमति नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सत्ता की पावर चंद लोगों के हाथ में आ जाएगी। उन्होंने कहा कि सरकार फसलों पर एमएसपी नहीं दे रही, जिसके कारण किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। एमएसपी को लेकर शीघ्र ही देश में एक बड़ा आंदोलन होगा और समय आने पर इस पर फैसला लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed