फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Kirti Nagar residents pasted posters and wrote - Do not come to ask for votes

Sirsa News: कीर्ति नगर वासियों ने पोस्टर चस्पा कर लिखा- वोट मांगने न आएं

Mon, 06 May 2024 12:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Mon, 06 May 2024 12:08 AM IST
विज्ञापन
Kirti Nagar residents pasted posters and wrote - Do not come to ask for votes
कीर्तिनगर में लगाए गए पोस्टर।
सिरसा। लोकसभा चुनाव का समय चल रहा है। जहां राजनेता एक-एक वोट के लिए जोर लगा रहे हैं, वहां आमजन भी इन चुनावों में अपनी समस्याओं के लेकर मुखर हो रहे हैं। शहर के कीर्ति नगर निवासी पिछले कई साल से सीवरेज जाम की समस्या से परेशान हैं। ऐसे में उन्होंने चुनावों को देखते हुए राजनेताओं के साथ जनस्वास्थ्य विभाग पर अपना गुस्सा निकाला है। लोगों ने कॉलोनी में प्रिंट निकलवाकर जनस्वास्थ्य विभाग के खिलाफ अपना गुस्सा निकाला है। साथ ही लिखा है कि हम सभी राजनीतिक पार्टियों का बहिष्कार करते हैं। हमारे यहां पर वोट मांगने न आएं।
विज्ञापन

बता दें कि शहर का 40 साल से ज्यादा पुराना इलाका कीर्ति नगर। यहां रहने वाले लोगों ने शहर को विकसित होते हुए देखा है। समय के साथ यहां की आबादी भी 7 हजार के आसपास पहुंच गई। आबादी बढ़ी तो सुविधाएं बढ़ाने की मांग भी उठी लेकिन जरूरत के अनुरूप जन स्वास्थ्य विभाग यहां पर सुविधा मुहैया करवाने में नाकाम रहा। दूषित पेयजल सप्लाई और सीवरेज जाम की सबसे पुरानी समस्या को लेकर लोगों ने जनस्वास्थ्य विभाग की प्रणाली के खिलाफ रोष जाहिर करते हुए गलियों में विभाग के खिलाफ पोस्टर लगा दिए। जिस पर उन्होंने लिखा है कि सबसे निकम्मा विभाग है जनस्वास्थ्य। जनस्वास्थ्य मुर्दाबाद। हम सभी राजनीतिक पार्टियों का बहिष्कार करते हैं। हमारे यहां पर वोट मांगने न आएं। वहीं लोगों ने अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि अब उनकी समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वह जनस्वास्थ्य विभाग के कार्यालय के बाहर धरना देंगे। इससे भी बात नहीं बनी तो रोड जाम किया जाएगा। जिसको लेकर विभाग के अधिकारी जिम्मेदार होंगे।
विज्ञापन

जाम सीवर में फट्टी मारकर चले जाते हैं कर्मचारी
कीर्ति नगर गली नंबर तीन, रामगली, प्रेम गली सभी एरिया में सीवरेज जाम की बड़ी समस्या है। गली वासी रमेश चंद्र, नरेश जैन, सुनील कुमार, संदीप सिंह ने बताया कि कीर्तिनगर में कालूराम सेठी वाली गली में 15 वर्षों से सीवरेज समस्या बनी हुई है। गली में सीवरेज ओवरफ्लो होने के बाद अधिकारियों को शिकायत देते है तो कर्मचारी फट्टी मार लौट जाते हैं। जिसके बाद फिर से स्थिति खराब हो जाती है। सीवरेज का पानी गलियों में जमा होने से मच्छर पैदा हो जाते हैं। जिसके कारण बीमारी फैलने का खतरा बना रहता है। सीवरेज के पानी की निकासी के लिए बड़ी लाइन के साथ कनेक्शन करने को लेकर कई बार मांग कर चुके हैं। लेकिन आज तक अधिकारियों ने कोई सुनवाई नहीं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

घर के आगे जमा हो रहा दूषित पानी, गली में निकलना भी हुआ मुश्किल
कीर्ति नगर कॉलोनी निवासी गगन शर्मा कहा कि उसके मकान के आगे ही सीवरेज का दूषित पानी जमा हो जाता है। सीढ़ियों तक पानी रहता है। जिसके कारण घर से बाहर निकलना भी मुश्किल हो जाता है।

बिजेंद्र उपाध्याय ने बताया कि सीवरेज ब्लॉक की समस्या लंबे समय से है। इसको लेकर कई बार अधिकारियों को अवगत करवाया गया है। इतना ही नहीं, गलियों का लेवल भी इस प्रकार बनाया गया है कि बारिश के दिनों में बारिश का पानी भी सीवरेज में जाता है। ऐसे में सीवरेज ब्लॉक होने के कारण कई कई दिनों तक पानी जमा रहता है।

गांव बेगू में भी सीवरेज और पेयजल की समस्या से लोग परेशान



शहर के साथ लगते गांव बेगू में भी सीवरेज और पेयजल की समस्या से लोग परेशान हैं। लोगों का कहना है कि वह लंबे समय से अधिकारियों को शिकायत दे चुके हैं लेकिन फिर भी उनकी समस्या का हल नहीं हो पा रहा है। जिसके कारण उन्होंने गांव में आने वाले पार्टी प्रत्याशियों से सवाल जवाब करने का फैसला लिया है। पहले भी बारिश के कारण उनके गांव में जोहड़ का पानी जमा हो गया था। लेकिन इसके बाद भी समस्या का कोई समाधान नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed