फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Kinjal won gold medal in North Zone Shooting Championship

Sirsa News: नॉर्थ जोन शूटिंग चैंपियनशिप में किंजल ने जीता स्वर्ण पदक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 09 Nov 2025 10:53 PM IST
विज्ञापन
Kinjal won gold medal in North Zone Shooting Championship
​सिरसा। शूटर किंजल
सिरसा। देहरादून में आयोजित नॉर्थ जोन शूटिंग चैंपियनशिप में सिरसा की शूटर किंजल ने स्वर्ण पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया है। किंजल ने अंडर-17 वर्ग की एयर राइफल स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने बेहतरीन निशाने से सभी प्रतिद्वंद्वियों को पछाड़ दिया। इस उपलब्धि के साथ किंजल ने न केवल अपनी मेहनत का परिणाम हासिल किया, बल्कि जिले को शूटिंग खेल के क्षेत्र में नई पहचान दिलाई।
विज्ञापन


कोच अमित फुटेला ने बताया कि किंजल काफी समय से नियमित रूप से प्रशिक्षण ले रही है और खेल के प्रति बेहद समर्पित है। उन्होंने कहा कि किंजल का यह प्रदर्शन उसकी कड़ी मेहनत, अनुशासन और लगन का परिणाम है। फुटेला ने बताया कि किंजल ने प्रतियोगिता के दौरान आत्मविश्वास और संयम का शानदार प्रदर्शन किया, जिसने उसे स्वर्ण पदक दिलाने में अहम भूमिका निभाई। उनका उद्देश्य जिले के युवा खिलाड़ियों को आधुनिक सुविधाओं और विशेषज्ञ प्रशिक्षण के माध्यम से राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाना है।
विज्ञापन


अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जाना लक्ष्य

किंजल ने इससे पहले भी कई जिला और राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर एकेडमी का नाम रोशन किया है। किंजल ने बताया कि आने वाले समय में और भी ऊंचाइयां छूएगी तथा देश का नाम अंतरराष्ट्रीय मंच पर रोशन करेगी। किंजल की इस उपलब्धि से उसके अभिभावकों और एकेडमी परिवार में खुशी की लहर है। सभी ने उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed