फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Kilometer scheme bus driver dies in collision with tractor, tractor driver hangs himself due to fear of going to jail

Sirsa News: ट्रैक्टर के साथ टक्कर में किलोमीटर योजना की बस के चालक की मौत, जेल जाने के डर से ट्रैक्टर चालक ने लगाया फंदा

Fri, 03 May 2024 11:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Fri, 03 May 2024 11:06 PM IST
विज्ञापन
Kilometer scheme bus driver dies in collision with tractor, tractor driver hangs himself due to fear of going to jail
हादसे में क्षतिग्रस्त बस।
सिरसा/ऐलनाबाद। ऐलनाबद के बुढ़ीमेड़ी चौक पर वीरवार रात को हरियाणा रोडवेज की किलोमीटर स्कीम की बस को मिट्टी से भरे ट्रैक्टर ट्रॉली ने टक्कर मार दी। बस की चालक साइड में ट्रॉली लगने से राजस्थान के हनुमानढ़ क्षेत्र निवासी चालक पवन कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं जब ट्रैक्टर चालक की बस चालक की मौत के बारे में पता चला तो उसने अपनी ताई के घर जाकर शुक्रवार सुबह फंदा लगा लिया। जब ताई ने भतीजे को फंदा लगाया हुआ देखा तो उसे हृदय आघात हो गया। इधर, पुलिस ने रानियां क्षेत्र निवासी ट्रैक्टर चालक पर केस दर्ज कर मामले दी जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बस के परिचालक फतेहाबाद के गांव ढाणी डूल्ट निवासी अनुप कुमार ने पुलिस को दिए बयानों में बताया कि वीरवार रात आठ बजे के करीब सिरसा से हरियाणा रोडवेज की किलोमीटर स्कीम की बस HR39E 9915 को रानियां होते ऐलनाबाद की तरफ जा रहे थे। बस को पवन कुमार पुत्र जगदीश प्रसाद वासी वार्ड 11 ढाणी लालखां, तहसील नोहर, जिला हनुमानगढ़ (राजस्थान) चला रहा था। जब बस रात करीब नौ बजे कंबोज पेट्रोल पंप के नजदीक बुढ़ीमेड़ी चौक पर पहुंची तो इसी दौरान सामने से मिट्टी से भरी हुई ट्रैक्टर ट्रॉली तेजी से सामने से आई। बस को देखकर ट्रैक्टर चालक ने कट मारा। कट मारने के दौरान ट्रॉली बस की चालक साइड पर लगी। जिससे चालक पवन कुमार बस में फंस गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक पवन को लोगों की मदद से बाहर निकाला गया और मौके पर एंबुलेंस मंगवाकर ऐलनाबाद स्थित सरकारी अस्पताल लाया गया। जहां पर उसे नागरिक अस्पताल सिरसा ले गए। परिचालक अनूप ने बताया कि ट्रैक्टर ट्रॉली चालक सुबेग सिंह पुत्र राजन सिंह निवासी गांव ढाणी नकौड़ा थाना रानियां चला रहा था। पुलिस ने अनूप के बयानों के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

ताई के घर में लगाया फंदा
वहीं जब ट्रैक्टर चालक सुबेग सिंह को बस चालक की मौत के बारे में पता चला तो उसने जेल जाने के डर के मारे अपनी ताई के घर में बने कमरे में खुद को शुक्रवार सुबह फंदा लगा लिया। ट्रैक्टर चालक के फंदा लगाने की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अस्पताल में रखवा दिया। सुबैग के शव का शनिवार को पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। मृतक के ताऊ के बेटे ने बताया कि सुबैग की उम्र 17 साल के आसपास थी। वह ट्रैक्टर ट्रॉली चलता था। उसके पिता खेती-बाड़ी करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शव देखा तो ताई का आया हृदय आघात
जब ताई गुरुप्रीत कौर ने सुबैग को फंदे पर लटके देखा उसे हृदय आघात आ गया। ताई को उसके बाद परिजन नागरिक अस्पताल सिरसा ले आए। जहां उनकी गंभीर हालत को देखते हुए वहां से उन्हें अग्रोहा रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed