फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Kidnapped girl's cousin and friend to take revenge

Sirsa News: बदला लेने के लिए लड़की के चचेरे भाई और दोस्त को अगवा किया

Sat, 08 Jul 2023 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sat, 08 Jul 2023 11:28 PM IST
विज्ञापन
Kidnapped girl's cousin and friend to take revenge
पुलिस टीम कार्रवाई करते हुए। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

डबवाली (सिरसा)। डबवाली में शुक्रवार को सरेआम गुंडागर्दी हुई। बाइक सवार बदमाशों ने हमलाकर कार सवार दो युवकों को अगवा कर लिया। बदमाशों ने दोनों युवकों को पंजाब के जिला बठिंडा स्थित गांव नर सिंह कॉलोनी स्थित एक नौहरे में ले गए। बदमाशों ने दोनों युवकों की यहां जमकर पिटाई की। सूचना मिलने के बाद हरकत में आई पुलिस मौके पर पहुंची तो आरोपी दोनों युवकों को छोड़कर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने दोनों युवकों को डबवाली के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को सिरसा रेफर कर दिया गया।



बता दें कि कुछ दिनों पहले कॉलोनी रोड पर नर सिंह कॉलोनी निवासी एक युवक ने लड़की से छेड़छाड़ कर दी थी। लड़की ने अपने अभिभावकों को मौके पर बुला लिया। सरेआम बाजार में लड़की के परिजनों ने लड़के की जमकर पिटाई कर दी। इस दौरान किसी ने मोबाइल से वीडियो बनाकर इंटरनेट मीडिया पर वायरल कर दी थी। इसी मसले को लेकर शुक्रवार को दोनों पक्षों की पंचायत भी हुई थी। बताया जाता है कि पंचायत के बाद सायं करीब सात बजे लड़की का चचेरा अपने दोस्त नीतिश के साथ उसकी कार से जा रहा था।
विज्ञापन


इस बीच चौटाला रोड पर ए-वन धर्मकांटा के समीप बाइकों पर सवार होकर आए बदमाशों ने कार का शीशा तोड़ दिया और दोनों का अपहरण कर नर सिंह कॉलोनी में एक नौहरे में ले जाकर दोनों को पीटा। इधर, अपहरण की सूचना पाकर शहर थाना प्रभारी एसआई शैलेंद्र को लड़कों के नर सिंह कॉलोनी में होने की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचे। पुलिस को देखकर आरोपित दोनों युवकों को वहीं छोड़कर मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन




वर्जन

अपहरण करने के बाद नीतिश सहित दो लोगों को आरोपित नर सिंह कॉलोनी में ले गए थे। पुलिस को देखकर आरोपित मौके से फरार हो गए। मारपीट से दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायल के बयानों के बाद कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। - एसआई शैलेंद्र, शहर थाना प्रभारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed