फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Kidnaping crafted story of the young man, overcome by Suratgarh

युवक ने गढ़ी किडनैपिंग की कहानी, सूरतगढ़ से काबू

Mon, 16 Jun 2014 11:24 PM IST
sirsa
sirsa Updated Mon, 16 Jun 2014 11:24 PM IST
विज्ञापन

गांव मसीतां से गायब हुआ युवक सोमवार शाम को राजस्थान से पुलिस को मिल गया। युवक के गायब होने को किडनैपिंग बता रहे परिजनों की आंखें उस समय खुली की खुली रह गई, जब पता चला कि युवक का एक लड़की के साथ प्रेम प्रसंग था। लड़की की मां के धमकाने पर युवक भाग गया था।

विज्ञापन


रविवार शाम को गांव मसीतां का 23 वर्षीय गुरप्रीत खेत में पानी लगाने की बात कहकर गया था लेकिन वह खेत में नहीं पहुंचा। उसकी काफी तलाश करने के बावजूद वह नहीं मिला। रात करीब 8 बजकर 50 मिनट पर गुरप्रीत ने अपने चचेरे भाई दीपा के पास फोन किया कि उसे किसी ने किडनैप कर लिया है। किडनैप करने वाले लोग उसे कार में बंद किए हुए हैं। इस समय वह किसी अनजान जगह पर एक गाड़ी में बंद है। किडनैपर शराब पी रहे हैं। कॉल आने के तुरंत बाद परिजन शिकायत लेकर शहर थाना में पहुंचे।
विज्ञापन


रविवार सुबह करीब साढ़े 3 बजे पुन: गुरप्रीत ने अपने ससुर सुखदेव सिंह को फोन करके बताया कि किडनैपरों ने उसे एक चौबारे में छुपा रखा है। उसे बचा लें। वह किडनैपरों से छुपकर उन्हें फोन कर रहा है। सोमवार को गांव मसीतां के ग्रामीण काफी संख्या में शहर थाना में इकट्ठा हो गए। कार्रवाई नहीं होने पर पुलिस के खिलाफ धरना प्रदर्शन की तैयारी कर डाली। ऐन मौके पर पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच आरंभ कर दी। गुरप्रीत के मोबाइल की लोकेशन बीकानेर आई। पुलिस बीकानेर रवाना हो गई। इस दौरान पुलिस ने सूरतगढ़ के पास गुरप्रीत को काबू कर लिया। पुलिस पूछताछ के दौरान गुरप्रीत ने बताया कि एक लड़की के साथ उसका प्रेम प्रसंग था।
विज्ञापन
विज्ञापन


 लड़की की मां ने उसे धमकाते हुए कहा था कि वह सोमवार को पंचायत बुलाएगी। इससे डरते हुए वह शाम को डबवाली आ गया और बस से बीकानेर चला गया। शहर थाना पुलिस के कार्यकारी प्रभारी एसआई इंद्राज ने बताया कि गुरप्रीत सूरतगढ़ से मिला है। पूछताछ चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed