{"_id":"6872afe4b91f562b07328e6d595852a1","slug":"khera-doll-suspended-on-charges-of-embezzlement-presidents-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गबन के आरोप में गुडिया खेड़ा सरपंच सस्पेंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गबन के आरोप में गुडिया खेड़ा सरपंच सस्पेंड
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरसा
Updated Thu, 27 Nov 2014 12:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाथूसरी चौपटा क्षेत्र के गांव गुड़ियाखेड़ा की सरपंच पूनम गोदारा को भ्रष्टाचार के मामले में उपायुक्त ने सस्पेंड कर दिया है।
विज्ञापन
इसके साथ ही सरपंच को पंचायती कार्य से दूर रहने व पंचायती रिकॉर्ड को तुरंत प्रभाव से बहुमत वाले पंच को सौंपने के भी निर्देश जारी किए गए हैं।
सरपंच पूनम गोदारा पर गांव के ही एक युवक ने आरटीआई की सूचना के आधार पर पंचायती कार्यों में धांधली का आरोप लगाया था।
शिकायतकर्ता ने इसकी शिकायत लोकायुक्त को भी की थी। लोकायुक्त की जांच में ही जिला प्रशासन ने सरपंच को दोषी पाया है।
गांव गुडिया खेड़ा के कैलाश कस्वां ने वर्ष 2012 में गांव की मौजूदा पंचायत में हुए विकास कार्यों व पंचायती आमदनी के बारे में आरटीआई के माध्यम से जानकारी प्राप्त की।
जानकारी में कैलाश को सरपंच पूनम गोदारा द्वारा धांधली किए जाने की आशंका हुई। शुरुआत में कैलाश ने इसकी शिकायत जिला प्रशासन को की, लेकिन यहां पर उसकी शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
इसके बाद वह मामले को लोकायुक्त के पास ले गया। लोकायुक्त ने जिला प्रशासन को मामले की जांच के निर्देश दिए गए।
इस पर उपायुक्त ने एक जांच कमेटी का गठन कर मामले की जांच का जिम्मा सौंपा। कमेटी ने गांव में हुए विकास कार्याें के लेखे-जोखे की जांच की व ग्रामीणों के बयान दर्ज किए।
विज्ञापन
तमाम सबूतों व गवाहों के बयानों पर सरपंच को पंचायती कार्यों में धांधली करने का आरोपी पाया गया। जांच कमेटी की रिपोर्ट डीसी को सौंपी गई। इस पर संज्ञान लेते हुए डीसी ने सरपंच को मंगलवार को सस्पेंड कर दिया।कैलाश कस्वां की शिकायत के आधार पर उपायु़क्त ने सरपंच पूनम गोदारा को सस्पेंड कर दिया है।
सस्पेंड किए जाने के बाद सरपंच से पंचायती रिकॉर्ड बहुमत वाले पंच को देने व सरपंच को पंचायती कार्यों से दूर रहने का पत्र खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी नाथूसरी चौपटा को भेज दिया है। सरपंच को जल्द ही प्रशासनिक आदेशों का पालन करना होगा।
कुलभूषण बंसल, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी