फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Khedi minor breaks near Sulikheda, 50 acres filled with water

Sirsa News: खेड़ी माइनर सुलीखेड़ा के पास टूटी, 50 एकड़ में भरा पानी

Sat, 16 Nov 2024 12:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sat, 16 Nov 2024 12:55 AM IST
विज्ञापन
Khedi minor breaks near Sulikheda, 50 acres filled with water
खेड़ी माइनर सुलीखेड़ा टूटी।
चोपटा। गांव सुलीखेड़ा के पास खेड़ी माइनर टूट गई। जिसके कारण करीब 50 एकड़ में पानी जमा हो गया। वहीं नहर टूटने से बिजाई कार्य प्रभावित हो गया। क्योंकि पानी टेल तक नहीं पहुंचा।
विज्ञापन


वीरवार शाम को खेड़ी माइनर में बिघड़ हेड से पानी छोड़ा गया था, पानी टेल तक पहुंच गया था। तभी सूलीखेड़ा और किरड़ान गांव के बीच अचानक नहर टूट गई। जिससे 50 एकड़ फसल में पानी भर गया। खेड़ी माइनर के तहत आने वाले कागदाना, कुम्हारिया, खेड़ी, रामपुरा बगड़िया, जोगीवाला, चाहर वाला सहित दर्जनों गांवों में शुक्रवार को पानी की बारी वाले किसानों की जमीन पूरी तरह से खाली रह गई।
विज्ञापन

किसान महेंद्र सिंह, जगदीश, विकास कुमार, बंसीलाल, विनोद कुमार ने बताया कि एक वह एक सप्ताह से गेहूं की बिजाई की तैयारी कर रहे थे और शुक्रवार करीब दोपहर खेड़ी माइनर के अंतिम छोर पर पानी पहुंचा, लेकिन शाम होते ही नहर टूटने की सूचना मिली। अब गेहूं की बिजाई करना काफी मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिंचाई विभाग के कनिष्ठ अभियंता अश्विनी कुमार ने बताया कि सुलीखेड़ा के पास खेड़ी माइनर नहर टूटने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही मौके पर सिंचाई विभाग के कर्मचारी को भेजा नहर को पीछे से बंद करवा दिया गया है। नहर में पानी कम होने के बाद नहर की दरार को पाट कर पानी छोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed