{"_id":"5850460d4f1c1b676f64aca7","slug":"kassie-was-father-bled-to-death-sirsa-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिता को कस्सी मारकर किया लहूलुहान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिता को कस्सी मारकर किया लहूलुहान
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा
Updated Wed, 14 Dec 2016 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव शकर मंदोरी में सोमवार को वृद्ध पिता से विवाद होने पर पुत्र ने उस पर कस्सी से हमला कर दिया। ग्रामीणों ने उसे उपचार के लिए अस्पताल में दाखिल करवाया। उपचाराधीन राजकुमार का कहना है कि उसका पुत्र जबरन संपत्ति अपने नाम करवाना चाहता है। वह लगातार उस पर दबाव डाल रहा है। राजकुमार ने बताया कि जब तक वह जिंदा है संपत्ति अपने नाम रखना चाहता है। सोमवार को उसका पुत्र उसके झगड़ा करने लगा। उसने कस्सी से उस पर हमला कर दिया। शोर सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और उसे लहूलुहान हालत में अस्पताल पहुंचाया। इसके अलावा रानियां में जमीनी विवाद को लेकर कुछ लोगों ने सुखप्रीत सिंह पर हमला कर दिया। सिविल अस्पताल में दाखिल सुखप्रीत सिंह का कहना है कि उसका परिवार के कुछ लोगों से जमीनी विवाद चल रहा है। इसी रंजिश के चलते उक्त लोगों ने तेजधार हथियार से उस पर हमला कर दिया। दोनों घटनाओं की जानकारी संबंधित थाना पुलिस को दे दी गई है।
विज्ञापन