फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Karva Chauth: Women shopped extensively, today women will keep fast for the long life of their husbands.

करवाचौथ : महिलाओं ने की जमकर खरीदारी, आज पति की दीर्घायु के लिए महिलाएं रखेंगी व्रत

Sun, 20 Oct 2024 12:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sun, 20 Oct 2024 12:18 AM IST
विज्ञापन
Karva Chauth: Women shopped extensively, today women will keep fast for the long life of their husbands.
शहर के पालिका बाजार में चूड़ियों की खरीदारी करती हुईं महिलाएं। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सिरसा। महिलाएं रविवार को करवाचौथ का व्रत रखकर पति के दीर्घायु और स्वस्थ रहने की कामना करेंगी। व्रत करने को लेकर शनिवार को महिलाएं पूजा सामग्री की खरीदारी व सजने संवरने के लिए बाजारों में पहुंचीं। शृंगार, मेहंदी, पूजा व व्रत से जुड़ी सामग्री की खरीदारी को लेकर बाजार गुलजार नजर आए।

करवाचौथ पर बाजारों में भीड़ को देखते हुए पुलिस ने व्यापक प्रबंधन किए हुए थे। हर चौक पर जहां पुलिस तैनात रही, वहीं, महिला पुलिस सादी वर्दी में बाजारों में गश्त करते हुए नजर आई। वहीं, महिलाओं में देर रात तक मेहंदी लगवाने के लिए होड़ रही।
विज्ञापन


शहर के मुख्य बाजारों में महिलाओं ने करवा, सुहाग का शृंगार, सजावटी छालनी, थाली, पीतल का लोटा, सीक, साड़ियां, गहने और सजने-संवरने का सामान खरीदा।

बाजारों में चार पहिया वाहनों पर लगाई रोक : पुलिस ने बाजारों में भीड़ के कारण चार पहिया वाहनों पर रोक रही। कुछ ई-रिक्शा व कार चालक मौके का फायदा उठाकर बाजार में नजर आए। इस कारण बाजारों में जाम की समस्या रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


व्रत व पूजा की विधि
पंडित नीरज भारद्वाज ने बताया कि ब्रह्म मुहूर्त में उठकर स्नान कर, खूब सजे संवरे, मंदिर और घर की सफाई करें। सभी देवी-देवताओं की विधि-विधान से पूजा करें। करवा चौथ व्रत रखने का संकल्प लें। संध्या के समय शुभ मुहूर्त में करवा चौथ की व्रत कथा का पाठ करें। फिर चंद्रमा की पूजा करें। इस बार करवाचौथ का व्रत 20 अक्तूबर रविवार को पड़ रहा है। सिरसा में चंद्र दर्शन रात्रि 8 बजकर 5 मिनट पर होंगे। दोपहर 12 बजकर 18 मिनट के बाद करवाचौथ की कथा सुनी जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed