फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Kanungo killed in two bike collision, two youths seriously injured

दो बाइक की टक्कर में कानूनगो की मौत, दो युवक गंभीर घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jun 2022 10:42 PM IST
विज्ञापन
Kanungo killed in two bike collision, two youths seriously injured
सिरसा। गांव धर्मपुरा और हारनी के बीच दो बाइक की आमने सामने टक्कर हो हुई। हादसे में राजस्व विभाग में कार्यरत कानूनगो की मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को राहगीरों ने अस्पताल में भर्ती करवाया। रानियां थाना पुलिस ने मृतक के मामा की शिकायत पर बाइक चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

रानियां पुलिस को दी शिकायत में मृतक के मामा छिंद्रपाल ने बताया कि ढाणी नेहरा सैनपाल कोठा निवासी कानूनगो कृष्ण कुमार शनिवार शाम को ऐलनाबाद से हारनी होते हुए बणी के लिए आ रहा था। इसी दौरान जैसे ही धर्मपुरा और हारनी के बीच पहुंचा तो सामने से तेज रफ्ता में आ रहे बाइक ने टक्कर मार दी। इससे कृष्ण कुमार के काफी चोटें लगी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दूसरे बाइक पर आ रहे पंजाब के धर्मपुरा निवासी राजेंद्र व उसके पीछे बैठे गांव फरवाई कलां निवासी विकास को भी काफी चोटें लगी है। आसपास के लोगों ने दोनों युवकों को इलाज के लिए निजी गाड़ी से सिरसा अस्पताल पहुंचाया। रानियां थाना पुलिस ने मृतक कानूनगो के मामा की शिकायत पर बाइक चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का केस दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

1997 में लगा था कानूनगो
ढाणी नेहरा सैनपाल कोठे निवासी कृष्ण कुमार राजस्व विभाग में वर्ष 1997 में कानूनगो लगा। उसकी ऐलनाबाद में ड्यूटी लगी हुई थी। मृतक कानूनगो के एक बेटी व एक बेटा है। बेटी स्नातक व बेटा सातवीं कक्षा में पढ़ाई कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed