{"_id":"64cbea9142c9277c3302b8e4","slug":"johar-pipeline-connected-to-ghaggar-river-in-amritsar-khurd-many-villagers-detained-for-protesting-sirsa-news-c-128-1-sir1002-3826-2023-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: अमृतसर खुर्द में जोहड़ की पाइप लाइन को घग्गर नदी से जोड़ा, विरोध करने पर कई ग्रामीणों को हिरासत में लिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: अमृतसर खुर्द में जोहड़ की पाइप लाइन को घग्गर नदी से जोड़ा, विरोध करने पर कई ग्रामीणों को हिरासत में लिया
Thu, 03 Aug 2023 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Thu, 03 Aug 2023 11:27 PM IST
विज्ञापन
गांव अमृतसर खुर्द में विरोध कर रहे ग्रामीण को बस में चढ़ाते पुलिस कर्मी। स्रोत : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऐलनाबाद (सिरसा)। अदालत के आदेश पर गांव अमृतसर खुर्द में गांव के जोहड़ की पाइप लाइन को घग्गर नदी की पाइप लाइन से जोड़ दिया गया। इस दौरान कई ग्रामीणों ने विरोध किया तो पुलिस ने उनको हिरासत में ले लिया।
बता दें कि गांव अमृतसर खुर्द में जोहड़ से पानी निकासी के लिए पाइप लाइन जो कि घग्गर नदी से खेतों के सिंचाई के लिए आने वाली पाइप लाइन से जोड़ना था। इस पर अमृतसर खुर्द निवासी मिल्खा सिंह ने अदालत से स्टे लिया हुआ था। इस गांव के ग्राम सचिव अशोक कुमार ने अदालत में याचिका लगाकर इस स्टे को वापस करवा दिया। अदालत ने पाइप लाइन को घग्गर नदी से जोड़ने के आदेश दिए थे। वीरवार को ग्राम सचिव ने ड्यूटी मजिस्ट्रेट ऋषि कुमार, खंड शिक्षा अधिकारी ऐलनाबाद की मौजूदगी में पुलिस फोर्स को साथ लेकर घग्गर नदी से आने वाली पाइप लाइन के साथ जोड़ दिया गया है। इस दौरान मिल्खा सिंह, गुरसेवक सिंह , मेघ सिंह, निवासी अमृतसर खुर्द व 2-3 अन्य व्यक्ति आए और विरोध करने लगे। पुलिस फोर्स ने विरोध कर रहे कुछ ग्रामीणों को हिरासत में ले कर थाना ऐलनाबाद में ले आए। उसके पश्चात पाइप लाइन को जोड़ने का कार्य पूरा किया गया।