फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   JJP state president took important meeting regarding Panchayati elections

पंचायती चुनावों को लेकर जेजेपी प्रदेशाध्यक्ष ने ली अहम बैठक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 12 Aug 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
JJP state president took important meeting regarding Panchayati elections
सिरसा। जननायक जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष निशान सिंह ने शुक्रवार को पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की पंचायती चुनावों को लेकर बैठक जनता भवन में ली। बैठक में उनके साथ पूर्व मंत्री हर्ष कुमार व विधायक अमरजीत ढांडा भी मौजूद रहे। बैठक के दौरान जेजेपी के प्रदेशाध्यक्ष निशान सिंह ने तमाम पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से आगामी पंचायत चुनावों की रणनीति को लेकर उनके सुझाव भी आमंत्रित किए।
विज्ञापन

उन्होंने पदाधिकारियों से सुझाव मांगा कि जिला परिषद के चुनाव क्या पार्टी को पार्टी सिंबल पर लड़ना चाहिए अथवा नहीं। इस पर पदाधिकारियों द्वारा दिए गए सुझावों को पार्टी प्रदेशाध्यक्ष ने पूरी गंभीरता से नोट किया और उन्हें डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला के समक्ष रखने की बात कही। प्रदेशाध्यक्ष निशान सिंह ने कहा कि पिछले दिनों डिप्टी सीएम दुष्यंत सिंह चौटाला ने चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय में जेजेपी के पंचायतीराज प्रकोष्ठ पदाधिकारियों की बैठक लेकर एक कमेटी भी गठित की थी और उन्हीं के दिशा निर्देश पर यह बैठक ली जा रही है। प्रदेशाध्यक्ष निशान सिंह ने कहा कि प्रदेश के सभी बूथों पर जेजेपी की ओर से बूथ योद्धा बनाए जाएंगे जो अपने अपने बूथों पर पूरी ताकत व ऊर्जा से पार्टी संगठन को मजबूती देंगे। साथ ही प्रदेशभर में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए बूथों पर बूथ सखी भी बनाई जाएंगी।
विज्ञापन

इन नियुक्तियों का दायित्व पार्टी के प्रत्येक जिलाध्यक्षों व अन्य वरिष्ठ पदाधिकारियों द्वारा निभाया जाएगा। उन्होंने निर्देशित किया कि सभी जिलाध्यक्षों को इस दिशा में सक्रियता से कार्य करना होगा। साथ ही उन्होंने जिला परिषद के चुनाव लड़ने के इच्छुक कार्यकर्ताओं के नाम भेजने की भी ड्यूटी जिलाध्यक्ष को सौंपी। उन्होंने स्पष्ट किया कि जिला स्तर पर पार्टी एक कमेटी गठित करेगी और वही कमेटी जिला स्तर पर जिला परिषद के चुनाव लड़ने के इच्छुक लोगों के नाम तय करेगी। प्रदेशाध्यक्ष ने बैठक के दौरान पार्टी के सभी प्रकोष्ठों के संगठन को जल्द से जल्द पूरा किए जाने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि इसके लिए सभी प्रकोष्ठ पदाधिकारियों को इस दिशा में तेजी से अभियान चलाना चाहिए। पार्टी प्रदेशाध्यक्ष निशान सिंह ने देश की आजादी के 75वें पर्व पर भी सभी कार्यकर्ताओं से हर घर तिरंगा अभियान में शामिल होने का आह्वान करते हुए कहा कि सभी कार्यकर्ता अपने अपने घरों में तिरंगा फहराने के साथ-साथ अन्य को भी इस अभियान के प्रति प्रेरित करे। बैठक में विधायक अमरजीत ढांडा व पूर्व मंत्री हर्ष कुमार ने भी अपने विचार रखे। मंच संचालन ऐलनाबाद में जेजेपी के हलकाध्यक्ष अंजनी लढा ने किया। बैठक के दौरान जेजेपी के सिरसा जिले के तमाम पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed